हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोरोना जैसी महामारी से बचने हेतु दिन रात सफाई व्यवस्था में लगे सफाई सैनिकों का सम्मान आज वार्ड नंबर 9 व 13 में पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में सीयल व किला गेट पर नागरिकों द्वारा फूलमाला पहनाकर किया गया। नागरिकों द्वारा कहा गया कि नगर पालिका परिषद के सफाई सैनिक दिन रात अपने पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के नेतृत्व में नगर को कोरोना मुक्त करने में लगे हुए हैं। इसी प्रकार स्वास्थ्य कर्मी दिन रात अपने को नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा में लगे हुए हैं। यह लोग सैनिकों की भांति अपने जीवन की परवाह किए बगैर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि उनके लिए अपने नागरिकों के हित सर्वोपरि हैं। पालिका अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि हम सभी को कोरोना को हराना है और इस मुश्किल घड़ी में अपने कर्तव्यों का पालन और अच्छे से करना है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ ईओ डॉ. विवेकानंद, सभासद अशोक गोला, दिनेश शर्मा, अर्जुन बाल्मीकि, मनोज उपाध्याय, मनोज पंडित, दिलीप डब्बू, राजनलाल मस्ता आदि उपस्थित थे।
JAN SAAMNA DESK 2
जरा सी लापरवाही आपको कर सकती है परेशान
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोरोना वायरस आज वैश्विक समस्या का रूप ले चुका है। भारत में भी इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक देश भर में इसके हजारों मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना वायरस भारत को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठता है कि खुद को या किसी अन्य को आखिर बाहर से घर के भीतर आने पर कैसे संक्रमण मुक्त (सेनेटाइज) किया जाए।
सरकार लोगों से बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील कर रही है। हम सभी कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉक डाउन में रह रहे हैं। इससे बचाव के लिये जनसाधारण हर संभव परहेज अपना रहा है। हालाँकि बाहर से घर आने के बाद आप द्वारा की गई छोटी सी चूक कोरोना के नजदीक ला सकती है। लिहाजा सावधानी बरतें ताकि आप सभी महफूज रह सकें।
एम.एल.डी.वी. पब्लिक इंटर कालेज में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। श्याम कुंज स्थित सी.बी.एस.ई. से सीनियर सेकेण्डरी लेवल तक सम्बद्ध एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज में छात्रा-छात्राओं के हित को देखते हुए एल.के.जी. से सीनियर सेकेण्डरी लेवल तकऑनलाइन पढाई की समुचित व्यवस्था प्रारम्भ हो गई है। उक्त जानकारी देते हुये संस्था के डायरेक्टर स्वंतत्र कुमार गुप्त ने बतलाया की कोरोना के कारण बन्द पडे विद्यालय में छात्र छात्राओं के हित को देखते हुये सभी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग व्हाट्सअप ग्रुप बना दिये गये हैं। जिसमें ऑनलाइनकक्षायें सुबह 9 बजे से 1 बजे तक एम.एल.डी.वी. के शिक्षकों द्वारा प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था प्रत्येक कक्षा में सी.बी.एस.ई. द्वारा निर्धारित सभी विषयों की प्रदान की जाएगी। यह शिक्षा व्यवस्था वीडियो कोन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। जिसमें छात्र-छात्रायें अपनी समस्या का समाधान भी कर सकेंगे।
भगवान परशुराम से कोरोना संकट से निजात के लिये करें प्रार्थना-रामवीर
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा है कि आज समूचा भारत वर्ष कोरोना जैसी गम्भीर जानलेवा महामारी के कारण पूर्णतः लाॅकडाउन है। इस दौरान हमारे देश के लोगों द्वारा कई प्रमुख त्यौहार मनाये गये एवं आगे भी मनाये जायेंगे। लाॅकडाउन के इन्हीं दिनों में 25 अप्रेल को भगवान श्री परशुराम जी की भी जयन्ती का पावन उत्सव है। प्रति वर्ष ब्राह्मण समाज के लोग अपने कुल शिरोमणि भगवान श्री परशुराम जी की जयन्ती भिन्न-भिन्न रूपों में मनाते आये हैं, इस दिन शोभायात्रा, हवन, यज्ञ इत्यादि कर पूरे हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है। किन्तु आज इस महामारी संकट के दौरान उन्होंने समाज के लोगों से विनम्र प्रार्थना की है कि इस वर्ष सभी ब्राह्मण बन्धु भगवान परशुराम की जयन्ती को अपने-अपने घरों में अपने परिवारीजनों के साथ हवन इत्यादि करके पूरे भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें एवं शाम को सूर्य अस्त होने के उपरांत प्रदोष काल में अपने-अपने घरों में अन्दर व बाहर दीप जलाकर परशुराम वन्दना कर पृथ्वी को कोरोना जैसी महामारी के संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना करें।
Read More »पटकापुर के पार्षद व क्षेत्रीय लोगों ने स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर नगर निगम जोन- 1 वार्ड 94, पटकापुर के पार्षद व क्षेत्रीय लोगों ने स्वच्छता योद्धाओ को सम्मानित किया। इस महामारी से निपटने के लिए सफाई कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाय वह कम हैं। इसी के चलते इन योद्धाओं को सम्मानित किया गया जिसमें अकील मसूद जोनल अधिकारी, क्षेत्रीय सफाई नायक आशीष भारी, सीमा, विमला, विद्यानजलि, अजय, रामू आदि लोगों को सम्मानित किया गया।
नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि हमारे सफाई नायकों का बहुत ही अहम रोल हैं, अपने परिवार की परवाह न करते हुए खतरों को झेलते हुए कड़ी मेहनत के साथ शहर की स्वच्छ बनाए हुए हैं जो बहुत बधाई के पात्र हैं।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में SGPGIMS की गवर्निंग बाॅडी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आज लोक भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में SGPGIMS की गवर्निंग बाॅडी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थान में लीवर सम्बन्धित रोगियों के उपचार के लिये डिपार्टमेंट ऑफ़ हीपैटोलॉजी स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गयाए जिसमें लीवर आई0सी0यू0 की स्थापना की जायेगी। संस्थान में इस विभाग के स्थापित होने से लीवर के एडवांस स्टेज उपचार तथा लीवर ट्रांसप्लांट करने में मदद मिलेगी।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि संस्थान में आई0सी0यू0 बेड की संख्या बढ़ाने हेतु प्रस्ताव शीघ्र राज्य सरकार के विचारार्थ भेजा जाये। उन्होंने एडवांस डायबिटिक एण्ड एण्डोक्राइन सेण्टर के लिये डी0पी0आर0 दो महीने में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। बैठक में डाॅ0 सोनिया नित्यानन्द एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार को वित्त समिति का सदस्य भी नामित किया गया।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, निदेशक एसजीपीजीआईएमएस प्रो0 आर0के0 धीमन, एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार डाॅ0 सोनिया नित्यानन्द सहित गवर्निंग बाॅडी के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
लाँक डाउन का पालन के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सड़क पर उतरे
मीरजापुर, सच्चिदानंद सिंह। मीरजापुर में कोरोना वायरस से संक्रामित मरीजों की संख्या दो से तीन होते ही आज सायं काल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खतरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर धर्मवीर सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में लॉकडाउन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु शहर क्षेत्र में भम्रण कर आमजन को घरों में रहने, सोशल डिस्टेसिंग व लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की गई, एवं लॉक डाउन के दौरान आने जाने व्यक्तियों वाहनों से रोककर पूछताछ व चेकिंग की गयी एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण से लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Read More »जिलाधिकारी ने पीडीए द्वारा बनाया गया आइसोलेट सेंटर का किया निरीक्षण
सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करते हुए मास्क, दस्ताने आदि का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कोरोना संक्रमण संदिग्ध लोगों को आइसोलेट करने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कालिन्दीपुरम में बनाये गये सेंटर का निरीक्षण किया। इसमें कोरोना संदिग्ध लोगों को कोरेन्टाइन करने के लिए अलग.अलग बाथरूम संलग्न कमरों की व्यवस्था की गई है। यहां पर 200 बेड की व्यवस्था की गई है, जिन व्यक्तियों के सैम्पल टेस्टिंग के लिए भेजे जायेंगे उनकी रिपोर्ट आने तक उन्हें यहां पर आइसोलेट किया जायेगा। लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जनसामान्य से भी इसका पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को आइसोलेट रहकर वायरस के प्रसार को रोकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। उन्होंने कोरेन्टाइन सेंटर में कार्य हेतु लगाये गये चिकित्सा अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सजगता के साथ सरकार द्वारा समय,पर जारी दिशा-निर्देश के अनुसार सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना.अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
तहसील प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं ने जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया राशन
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके चलते गांव में किसी के भी आने और जाने पर प्रतिबंध है। ऐसी स्थिति में कोरोना पीड़ित परिवारों के सामने राशन की भारी किल्लत सामने आई तो शुक्रवार को तहसील प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं ने गांव पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन उपलब्ध कराया है।
आगरा के एक अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी से गांव प्रतापपुर में कोरोना संक्रमण फैला था। उससे उसकी पत्नी व अन्य लोग संक्रमित पाए गये थे। अस्पतालकर्मी व उसकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें आइसोलशन वार्डों में भर्ती करा लिया गया था। इसके बाद उसके घर में वूद्ध मां व तीन छोटे बच्चे रह गये थे।जो जांच में निगेटिव आए थे।
अंर्तराष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों ने कृषि यंत्रों का किया पूजन
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अंर्तराष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर गांव रजावली में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों व किसानों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कृषि यंत्रों पर हल्दी रोरी व कलावा बांध कर आरती उतार कर पूजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि पुरानी परंपरा है कि वैशाख के महीने में हर किसान अपने खेत को वढ़ाता था, खेत की पूजा करता था, जब खेत की संपूर्ण गेंहू की कटाई हो जाती थी और जब गेंहू उठ कर घरों में आ जाता था तो पैर बढ़ाये जाते थे। जिलाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह निकुंज ने कहा कि किसान इस दिवस को एक पर्व की तरह मनाता है, उसी परंपरा को लेते हुए संपूर्ण देश मे किसान दिवस मनाया गया है। सत्यम सिंह द्वारा बताया गया कि किसान हर देश की प्रगति में विशेष सहायक होते हैं। एक किसान ही है जिसके बल पर देश अपने खाद्यान्नों की खुशहाली को समृद्ध कर सकता है।
Jansaamna