परीशाँखातिरी दिल को जुदाई क्यूँ नहीं देता
पिघलती आग पर शब-ए-खुदाई क्यूँ नहीं देता।
मेरी तन्हाइयों में हर तरफ बिखरा है सन्नाटा
तेरा धीमे से कुछ कहना सुनाई क्यूँ नहीं देता।
फलक तक बादलों के संग चलती हैं थकी आँखें
तुम्हारा झूम कर आना दिखाई क्यूँ नहीं देता।
वो तय करता है जिद्दत से सफर आकाश से मन का
मगर सपनों के पंखों को ऊँचाई क्यूँ नहीं देता।
ये जो विश्वास फागुन-सा निखरकर गुनगुनाता है
निराशा के धुंधलके को विदाई क्यूँ नहीं देता।
Read More »
Jansaamna
रात की थकान से ग्रसित
कानपुर, जन सामना संवाददाता। विजय दशमी के अवसर पर कर्रही रोड स्थित श्री राम पैलेस में क्षत्रियों ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय जागरण समिति व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर क्षत्रिय जागरण समिति के अध्यक्ष रण विजय सिंह सेंगर, संरक्षक के पी सिंह कक्षवाह, पी के सिंह परिहार, भीम सिंह चैहान, श्याम सिंह पंवार, लल्लन सिंह सेंगर, गंगा सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह, बबलू सिंह सेंगर, शिव वीर सिंह भदौरिया, हाकिम सिंह कछवाह, सुरेन्द्र चंदेल, के के सिंह वैस, शुभम सिंह, विजय सिंह,योगेश गौर, भूपेंद्र गौर, दिनेश चंदेल, मनोज भदौरिया, नितेन्द्र भदौरिया, अरुण सिंह, दसरथ सिंह सहित सैकड़ों क्षत्रिय मौजूद रहे।

बुनियादी सच्चाईयों और तथ्यों की की अनदेखी करते हुए पाकपरस्त अलगाववादी राज्य में सक्रिय आतंकी ताकतों के साथ मिलकर ‘धरती का स्वर्ग’ समझे जाने वाले कश्मीर को ‘जहन्नुम’ बना देने पर आमादा हैं। इन अलगाववादियों द्वारा फैलाई जा रही हिंसा,आगजनी, व तोड़-फोड़ के बाद जब कभी सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई करता है और उसमें किसी प्रदर्शनकारी की मौत हो जाती है, तो यही अलगाववादी सुरक्षा बलों के विरुद्ध आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगते हैं। कुल मिलाकर पाकिस्तान और उसकी शह पर निजी हित साध रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता कश्मीर को कुछ नहीं दे सकते। इनकी धोखे की राजनीति ने कश्मीर और कश्मीरी जनता का बहुत अहित किया है। कश्मीरी जनता अब समझदार और परिपक्व ढंग से इन परिस्थितियों का अवलोकन कर रही हैं। विश्वास किया जाना चाहिए कि कश्मीर में पाकिस्तान और उसकी शह पर मजे कूट रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता शीघ्र ही हाशिए पर दिखाई पड़ेंगे।