Sunday, September 13, 2026
Breaking News

मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा

➤ तालाब ओवरब्रिज पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन, सुरक्षा इंतजामों की मांग
➤ व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, खतरनाक मोड़ों और भारी वाहनों पर उठाए सवाल

हाथरस। तालाब ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर की टक्कर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा खुशी अग्रवाल की मौत के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने तालाब ओवरब्रिज पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारी वाहनों पर नियंत्रण और ओवरब्रिज की खामियों को दूर करने की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, आगरा रोड स्थित पुराना मिल कंपाउंड निवासी पशु चिकित्सक डॉ. संजीव अग्रवाल की पुत्री खुशी अग्रवाल अलीगढ़ रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार देर शाम कोचिंग से स्कूटी से घर लौटते समय तालाब ओवरब्रिज पर एक ट्रैक्टर ने कथित रूप से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए।

Read More »

सरल संस्कृत शिक्षण कक्षा का हुआ समापन, बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

ऊंचाहार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित “गृहे-गृहे संस्कृतम्” योजना के अंतर्गत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अरखा में आयोजित सरल संस्कृत भाषा शिक्षण कक्षा का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने संस्कृत भाषा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु खुशी के मंगलाचरण से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती का माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रशिक्षिका सीमा शुक्ला के निर्देशन में बच्चों ने संस्थान गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतिभा प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मी ने संख्यागीत, रिया ने श्लोक गायन, इशिका ने संस्कृत गीत तथा दीपक ने संस्कृत में अपना परिचय प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।

Read More »

महंत परमेश्वर दास आचार्य की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, इं. राजेंद्र दत्त आचार्य सहित पांच विप्र सम्मानित

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के प्रधान कार्यालय वाटी वाली कुंज पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय महंत परमेश्वर दास आचार्य की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही इं. राजेंद्र दत्त आचार्य सहित पांच विप्रों को सम्मानित किया गया।

Read More »

सावन मास में महादेवन मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए निकाय करेगा विशेष व्यवस्थाएं

ऊंचाहार, रायबरेली। पवित्र सावन मास को लेकर ऊंचाहार नगर के पौराणिक महादेवन मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नगर पंचायत ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के निर्देश पर मंगलवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल ने बताया कि पूरे सावन माह में शिवभक्तों के लिए मंदिर परिसर में गंगाजल की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए टैंकर और जल भंडारण की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाएगी।

Read More »

गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में आरेडिका ने बिखेरी प्रतिभा

रायबरेली। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 25 से 27 जुलाई, 2026 तक एनएनएस मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली ने अपनी उत्कृष्ट विनिर्माण क्षमता, तकनीकी नवाचारों तथा भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार आरेडिका ने प्रदर्शनी में अपना स्टॉल स्थापित कर रेलवे कोच निर्माण के क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में बच्चों एवं अन्य आगंतुकों ने आरेडिका के स्टॉल का अवलोकन किया और संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर एनएनएस मीडिया ग्रुप ने आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली को उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

Read More »

एसपी रवि कुमार ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायबरेली। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायबरेली पुलिस ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन ऑपरेशन की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस कार्यालय परिसर से इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड सहित अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। इनमें स्थापित रडार प्रणाली चलते वाहनों की गति का सटीक मापन कर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तत्काल पहचान करेगी।

Read More »

पूर्व प्रधान ने सीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप, सीडीओ बोले—आरोप पूरी तरह निराधार

➤ रिश्वत मांगने, झूठा मुकदमा दर्ज कराने और उत्पीड़न का आरोप

➤ सीडीओ ने कहा—जांच के बाद हुई कार्रवाई, न्यायालय से भी राहत नहीं मिली

हाथरस। हसायन ब्लॉक की ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर के पूर्व प्रधान अशोक अग्निहोत्री ने प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं, सीडीओ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। पूर्व प्रधान अशोक अग्निहोत्री का आरोप है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के दौरान शिकायत होने के बाद उन्हें सीडीओ कार्यालय बुलाया गया, जहां उनसे कथित रूप से एक लाख रुपये की मांग की गई। एक लाख रुपये की डिमांड का उन्होंने विरोध किया, तो कथित तौर पर उनसे कहा गया कि “मेरी पत्नी जालौन जिले की बीजेपी की अध्यक्ष है और मुख्यमंत्री तक पहुंच है।” पूर्व प्रधान अशोक अग्निहोत्री का कहना है कि मांग पूरी न करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद उनकी प्रधान की शक्तियां समाप्त कर दी गईं और बाद में उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।

Read More »

सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया निरीक्षण

हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर रोड, चिंतापुर बदन, एहन और लाडपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तक जलेसर रोड, चिंतापुर बदन, एहन और लाडपुर केंद्रों पर क्रमशः 22, 27, 38 और 40 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। एहन और लाडपुर में 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी गई, जबकि चिंतापुर बदन में केवल एक बालिका का टीकाकरण शेष था, जिसे उसी दिन वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए।

Read More »

जनसुनवाई में सदर विधायक अदिति सिंह ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने रविवार को लालूपुर चौहान स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, नाली, आवास समेत विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान विधायक अदिति सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Read More »

एम्स रायबरेली में लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला आयोजित

रायबरेली। एम्स रायबरेली के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने ‘फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया’ (FOGSI) और ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिकल एंडोस्कोपिस्ट्स’ (IAGE) के सहयोग से लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का आयोजन किया। ‘EAGLE’ (एवरी एस्पायरिंग गायनेकोलॉजिस्ट लर्न एंडोस्कोपी) नामक इस कार्यशाला का उद्देश्य पोस्टग्रेजुएट छात्रों और प्रैक्टिस कर रहे स्त्री रोग विशेषज्ञों को कम चीर-फाड़ वाली स्त्री-रोग संबंधी सर्जरी का व्यावहारिक प्रशिक्षण और उन्नत तकनीकों से अवगत कराना था।

Read More »