Sunday, September 13, 2026
Breaking News

महाप्रभु ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोया : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। देश के चारों दिशाओं में विराजमान महाप्रभु सभी की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘जगन्नाथ’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘जगत’ (ब्रह्मांड) और ‘नाथ’ (स्वामी) से मिलकर बना है तथा महाप्रभु पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को इस्कॉन मंदिर (गोल्फ सिटी) द्वारा आयोजित श्रीजगन्नाथ जी महाराज की भव्य रथयात्रा के अवसर पर रविंद्रालय (चारबाग) में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की कृपा हम सभी पर बनी हुई है।

Read More »

नमामि गंगे परियोजना का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जलेसर रोड स्थित निर्माणाधीन नमामि गंगे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना शहर के विकास की महत्वपूर्ण योजना है। नगर पालिका परिषद इसकी नियमित निगरानी कर रही है, ताकि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद शहर में आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

Read More »

व्यापारियों ने एसएसपी का किया स्वागत

फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं त्वरित न्याय की मिसाल कायम करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को सिद्ध किया। गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में 30 मई को एक मासूम बच्ची की हुई हृदयविदारक हत्या के मामले में एसएसपी के कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प एवं प्रभावी निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना करते हुए न्यायालय में सशक्त पैरवी सुनिश्चित की।

Read More »

जो व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है, उसे जीवन में कुछ भी नहीं मिलता है : निर्भय सागर

फिरोजाबाद। मानव जीवन अज्ञान को दूर करने तथा आत्मा और प्रकृति के रहस्यों को उद्घाटित करने के लिए मिला है, लेकिन मानव मोह-माया के जाल में फंसकर अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। यह उपदेश वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ने जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में श्रद्धालुओं को दिए।उन्होंने कहा कि मानव जीवन में परोपकार, क्षमा, दया, सहयोग, सद्भावना और नैतिक कार्य करने चाहिए। सत्ता, पद, प्रतिष्ठा और विषय-भोग में फंसा हुआ व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है और जीवन में कुछ भी उपलब्ध नहीं कर पाता।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

➤ रथयात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आस्था, श्रद्धा और उत्साह के वातावरण के बीच निकली। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष गूंजते रहे। रंग-बिरंगे फूलों से सजे रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, पुराना डाकखाना चौराहा, हनुमान रोड होते हुए कैला देवी मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। भगवान जगन्नाथ के रथ को श्रद्धालुओं ने रस्सी खींचकर आगे बढ़ाया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Read More »

आषाढ़ की बारिश….

अब की बरसी तो जोर से बरसी…
कहीं गांव तो कहीं शहर ले डूबी
और ले डूबी खेतों में काम करते
किसानों की उम्मीद…!
धरती तो तृप्त हो गई…
कोयल भी कूकने लगी…
लतायें फिर से झूमने लगी
लेकिन फिर भी
मिट्टी का भाग्य नहीं बदला….!

Read More »

मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक

मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला (23 जुलाई से 30 जुलाई 2026) के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के सुरक्षित चढ़ने और उतरने की सुविधा के लिए ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर ठहराव का समय बढ़ाया जाए। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्रियों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मथुरा जंक्शन एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन की आकर्षक साज-सज्जा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रवेश द्वारों को झालर एवं तिरंगा लाइटिंग से सजाया जाए। साथ ही स्टेशनों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएं तथा यात्रियों की सुविधा के लिए सभी एंट्री प्वाइंट पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएं।

Read More »

28 जून को हाथरस आएंगे मुख्यमंत्री, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 28 जून 2026 (रविवार) को हाथरस जनपद का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा जिला प्रोटोकॉल एवं संपर्क अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11:30 बजे सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वह जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई

फिरोजाबाद। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने जनसुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिलेभर में फायर सेफ्टी मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को प्रशासनिक और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और कंप्यूटर संस्थानों का निरीक्षण किया। वहीं जिला अस्पताल परिसर के विभिन्न भवनों में भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सत्येंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन रोड स्थित झा क्लासेज और आरके लाइब्रेरी समेत अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर दो कोचिंग सेंटरों को सीज कर दिया गया।

Read More »

डीएम-एसएसपी ने ट्रॉमा सेंटर और सौ शैया अस्पताल का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिले में चलाए जा रहे फायर सेफ्टी अभियान के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय और नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल परिसर स्थित 100 शैया अस्पताल, 200 शैया अस्पताल, एसएनएसयू वार्ड तथा ट्रॉमा सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन और आपदा प्रबंधन संसाधनों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास मार्ग, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता का परीक्षण किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अस्पताल प्रशासन से अग्निशमन उपकरणों के संचालन और रखरखाव की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी उपकरण हर समय पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में रहें। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More »