Sunday, September 13, 2026
Breaking News

मंदिर में शिक्षा और संस्कार दोनों मिलते हैं : निर्भय सागर

फिरोजाबाद। वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ द्वारा छदामीलाल जैन मंदिर में प्रतिदिन ज्ञान की वर्षा की जा रही है। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनकर धर्मलाभ ले रहे हैं। आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सहिष्णुता और सर्वधर्म समभाव की भावना वाला देश है। दिगंबरत्व हमारी संस्कृति है और यह विश्वव्यापी धर्म है। उन्होंने कहा कि दिगंबरत्व वासना का नहीं, उपासना का प्रतीक है। यह प्रदर्शन का नहीं, बल्कि आत्मदर्शन का प्रतीक है। दिगंबरत्व आत्मसाधना के लिए है, भौतिक साधनों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य निर्विकार और निष्कपट होकर जीवन जीने का प्रयास करे। जब मनुष्य विषय-वासनाओं से मुक्त होकर निश्चल भाव से आत्मसाधना करता है, तभी परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने आत्मशुद्धि और साधना का संदेश दिया। केवल बाहरी रूप बदलने से मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती, बल्कि जीवित रहते हुए शरीर को नश्वर मानकर आत्मा में स्थित परम तत्व की साधना करने से शिवत्व की प्राप्ति होती है।

Read More »

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर एडीएचआर की पहल, प्रशासन ने शुरू कराई कार्रवाई

हाथरस। सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एडीएचआर द्वारा दिए गए ज्ञापन का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय और जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने 27 अगस्त को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सरकारी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, जर्जर भवनों की मरम्मत, सुरक्षित कक्षाएं, फर्नीचर, पर्याप्त शिक्षक, मध्यान्ह भोजन, बिजली, पंखे, खेल मैदान तथा बालिकाओं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित 18 प्रमुख बिंदुओं पर सुधार की मांग उठाई थी। बीएसए की ओर से जारी पत्र में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण करने, सामने आने वाली कमियों को दूर कराने और की गई कार्रवाई की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Read More »

एनसीआरटी की पाठ्य-पुस्तकों का शिक्षा में अहम योगदान: प्रहलाद जोशी

कविता पंत: नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज कहा कि एनसीईआरटी ने छह दशकों से अधिक समय से विशेष रूप से अपनी पाठ्यपुस्तकों और शिक्षण सामग्री के माध्यम से भारतीय शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा मंत्री एनसीईआरटी मुख्यालय में आयोजित उसके 66वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 ने स्कूली शिक्षा में सुधारों के लिए एक ढांचा प्रदान किया है, जिसमें समग्र विकास, रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच, अनुभवात्मक अधिगम और योग्यता-आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (एनसीएफ-एफएस) 2022, स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (एनसीएफ-एसई) 2023 और कक्षा 1 से 9 तक के लिए नई पाठ्यपुस्तकों के विकास पर एनसीईआरटी के कार्यों पर प्रकाश डाला। बहुभाषी शिक्षा की दिशा में एनसीईआरटी के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री जोशी ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकें संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध सभी 22 भाषाओं में तैयार की जा रही हैं, साथ ही 93 जनजातीय भाषाओं सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में 121 प्राथमिक पुस्तकें भी तैयार की जा रही हैं।

Read More »

15 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर ठेका कर्मचारियों ने की कामबंद हड़ताल

फिरोजाबाद। नगर निगम में तैनात ठेका कर्मचारियों ने 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार सुबह कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। आगरा नगर निगम की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी सुबह छह बजे से काम से विरत रहे और बड़ी संख्या में नगर निगम परिसर में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नगर निगम की सफाई व्यवस्था समेत अन्य कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई। ठेका कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। महंगाई के मौजूदा दौर में कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि आगरा नगर निगम की तर्ज पर उन्हें भी 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर सकारात्मक निर्णय होने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। सुबह से ही कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध जताया। हड़ताल की सूचना मिलते ही नगर निगम अधिकारी सक्रिय हो गए।

Read More »

फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक 13 सितंबर को

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की बैठक महानगर कार्यालय विनायक कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुई। इसमें 13 सितंबर को होने वाली प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को फिरोजाबाद क्लब में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश रजि. की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को शाम चार बजे टूंडला टोल पर अनिल शर्मा और सुबोध बघेल के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष का फिरोजाबाद आगमन होगा। जैन मंदिर पर विवेक कौशल, मुकेश शर्मा और राकेश शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। बैठक का संचालन हरिशंकर राठौर ने किया।

Read More »

छह प्रस्ताव पास, एक टला; पालिका बोर्ड बैठक में विकास और सफाई पर गरमाई बहस

हाथरस। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार को पालिका सभागार में प्रशासक एवं अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रखे गए सात प्रस्तावों में से छह को मंजूरी मिल गई, जबकि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज कराने का प्रस्ताव सभासदों की आपत्तियों के चलते अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। बैठक में सफाई वाहनों में जीपीएस लगाने, दाऊजी महाराज मेला-2026 के मुख्य मार्ग के निर्माण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना एवं सीवरेज-जल निकासी योजना की डीपीआर स्वीकृति समेत राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने, सफाई व्यवस्था खराब रहने, सूचना देने के बावजूद सफाई कर्मचारियों के मौके पर नहीं पहुंचने, खराब स्ट्रीट लाइटों और पालिका अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर नाराजगी जताई।

Read More »

UGC कानून और जातिगत आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन

कानपुर। प्रस्तावित यूजीसी कानून और जातिगत आरक्षण के विरोध में सोमवार को सवर्ण समाज के लोगों ने कानपुर में प्रदर्शन किया। सवर्ण एकता मोर्चा के बैनर तले सर्व ब्राह्मण विकास परिषद और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जुड़े लोग सरसैया घाट पर एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रस्तावित यूजीसी कानून वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने तथा मेरिट के आधार पर अवसर सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सवर्ण एकता मोर्चा के संयोजक कुंवर मनोज भदौरिया ने कहा कि सवर्ण समाज प्रस्तावित यूजीसी कानून का विरोध कर रहा है।

Read More »

भाजपा की कार्ययोजना बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं पार्टी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं से सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराएं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

Read More »

पल्लवी चतुर्वेदी का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन

हाथरस। सासनी स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय में सहायक अध्यापिका पल्लवी चतुर्वेदी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से सासनी क्षेत्र सहित पूरे हाथरस जिले के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। विद्यालय में पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका का अन्य शिक्षिकाओं ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-4 द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी पत्र में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। सूची में हाथरस जनपद से क्रम संख्या 29 पर पल्लवी चतुर्वेदी का नाम दर्ज है। प्रदेश के कुल 61 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्रदान करने के प्रस्ताव को राज्यपाल ने अनुमोदन दिया है। पल्लवी चतुर्वेदी के राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चयनित होने से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में उत्साह है।

Read More »

पढ़ाई के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित करें छात्राऐं, मिलेगी सफलता-सीडीओ

शिकोहाबाद। सोमवार को बीडीएम गर्ल्स इंटर कालेज के सभागार कक्ष में एक सवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित करें। उस लक्ष्य को पाने के लिए अपनी प्लानिंग करें और फिर पढ़ाई करें।
प्रधानमंत्री के आहवान के बाद अब उनके द्वारा लाल किले से दिए गए भाषण को धरातल पर उतारा जाना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को बीडीएम गर्ल्स इंटर कालेज में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें बीडीएम स्कूल की हाईस्कूल और इंटर की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके लिए यह पड़ाव बहुत अहम है। इसी पड़ाव में आप लोग अपने कैरियर को संबार सकते हो। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म भी एक गांव में मध्यम परिवार में ही हुआ था।

Read More »