Friday, March 6, 2026
Breaking News

फाल्ट सुधारते समय शटडाऊन के बावजूद आ गई बिजली, खंभे पर चढ़े विद्युत संविदा कर्मी की जलकर हुई मौत

सलोनी, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र सलोन के अंतर्गत सांडा सैदन गांव निवासी विद्युत संविदा कर्मी गुड्डू (30) पुत्र राम लखन बुधवार की सुबह सलोन नगर पंचायत सभासद अयाज अहमद उर्फ काजू की शिकायत पर ट्यूब वेल का फाल्ट ठीक करने शाहबाजपुर गांव गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक राम बहुरे के ट्यूबेल के समीप फाल्ट ठीक करने से पहले कर्मी ने विद्युत उपकेंद्र सलोन से शटडाउन मांगा था। शट डाउन मिलने के बाद संविदाकर्मी लाइन मैन खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक ग्यारह हजार की लाइन में करंट दौड़ने लगा। जिससे युवक खंभे पर ही करंट लगने से तड़पने लगा और वहीं उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Read More »

भगवान नेमीनाथ के निर्माण मोक्ष दिवस पर 22 किलो का चढ़ाया लाडू

फिरोजाबाद। जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर मूलनायक भगवान नेमीनाथ निर्वाण पर्व, मोक्ष दिवस पर लाडू चढ़ाया गया। जिन भक्तों ने बढ़ चढकर हिस्सेदारी की।
नगर के अट्ठावाला जैन मंदिर में बुधवार को भगवान नेमीनाथ का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। प्रातः पीत वस्त्र धारण किए पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक अभिषेक किया। इसके बाद भगवान नेमिनाथ की शांति धारा की गई। विनय पाठ के साथ प्रारंभ नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु, मूलनायक भगवान नेमीनाथ की भाव सहित पूजा करके चैबीसो भगवान के अर्ध चढ़ाए गए। निर्वाण कांड का वाचन कर विधि विधान पूर्ण उत्साह व जयकारों के साथ सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र रूपी 22 किलो के तीन बड़े लाडू तीनों वेदियों पर चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई।

Read More »

चिकित्सा पेशे के बदलते पहलुओं पर डाक्टर्स ने की चर्चा

फिरोजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पैनल में आईएमए अध्यक्ष डॉ पूनम अग्रवाल, डाॅ रचना जैन, डाॅ सारिका ने डॉक्टर्स के सामाजिक जीवन, पारिवारिक संतुलन, डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास तथा मेडिकल प्रैक्टिस के बढ़ते व्यावसायीकरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। संगोष्ठी में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टरों की नेतृत्व भूमिका विषय पर डॉ. विनोद अग्रवाल और डॉ. अविनाश पालीवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। चिकित्सा पेशे में कार्य और जीवन के संतुलन पर डॉ. प्रतिभा मित्तल ने सारगर्भित बातें रखीं। चिकित्सकों के बीच सहयोग की संस्कृति विषय पर डॉ. रमाशंकर सिंह ने चर्चा की।

Read More »

व्यापारियों ने की सांसद से मुलाकात, समस्याओं के निस्तारण को सौंपा पत्र

कानपुर। इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात की और उनका भव्य स्वागत किया। मंडल के अध्यक्ष विनोद पाल ने सांसद का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। व्यापारियों ने इस अवसर पर एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इस्पात नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पत्र में बताया गया कि क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अध्यक्ष विनोद पाल ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे ग्राहक और व्यापारी आने में हिचकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में आज भी सीवर लाइन नहीं है, जिससे व्यापारिक इलाका होने के बावजूद स्थिति ग्रामीण क्षेत्र जैसी प्रतीत होती है। इस कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है।

Read More »

सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद का स्वागत

हाथरस। श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष के आवास पर आयोजित किया गया। समिति द्वारा पूर्व में एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि श्मशान भूमि (पत्थर वाली) पर अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री — जैसे लकड़ी, उपले, कपूर आदि — की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे निर्धन, असहाय एवं वंचित वर्ग के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संस्था ने मांग की थी कि बिना लाभ-हानि के सेवा भाव से अंतिम संस्कार सामग्री उपलब्ध कराने हेतु एक स्थायी स्थल संस्था को आवंटित किया जाए।

Read More »

बिहारीजी कॉरिडोर के समर्थन में आई मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी अपना समर्थन जताया है। एसोसिएशन ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यह कदम श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों दोनों के लिए राहत लेकर आएगा। मथुरा मेडिकल एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ब्रज दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलनी चाहिए, न कि कठिनाइयों का सामना। वर्तमान में वृंदावन में अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण न सिर्फ श्रद्धालु, बल्कि स्थानीय निवासी भी परेशान हैं।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय समसपुर में सम्मान समारोह का आयोजन

सलोन, रायबरेली। रोहनिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय समसपुर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय में नवआगंतुक सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह के स्वागत तथा स्थानांतरित शिक्षक गौरव कुमार पांडे के सम्मान में आयोजित किया गया। समारोह में दोनों शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आले मुस्तफा ने स्वागत गीत एवं विदाई गीत की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भावुक एवं प्रेरणादायक बन गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए गौरव पांडे के साथ बिताए गए शैक्षिक अनुभवों को साझा किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने अपने संबोधन में अभिभावकों से बच्चों के विद्यालय में नामांकन बढ़ाने का आग्रह किया।

Read More »

पालिका बोर्ड बैठक में जीएसटी कार्यालय के लिए भूमि सहित 4 प्रस्तावों पर दी स्वीकृति

हाथरस। नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में नगर पालिका परिषद की मासिक बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जीएसटी कार्यालय के लिए भूमि सहित चार प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। पालिका बोर्ड की बैठक में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण चार प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। इन प्रस्तावों में व्यापारी बंधुओं की सुविधा के लिए राज्य कर (जीएसटी) कार्यालय हेतु वाटर वर्क्स की भूमि में से 3000 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराए जाने, पवित्र श्रावण माह में कावड़ यात्रियों की सुविधा हेतु पांच पृथक स्थल चिन्हित कर शिविरों के आयोजन के संबंध में, पत्थरवाली श्मशान घाट पर दाह संस्कार हेतु लकड़ी एवं उपले की व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सम्पूर्ण मार्गों की मरम्मत के प्रस्ताव शामिल हैं।

Read More »

ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम के सहयोग से रेजिडेंशियल टूरिज्म के रूप में होगा विकसित

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के सभागार कक्ष में ट्रांसपोर्ट नगर में विकसित की जा रही टाउनशिप हेतु नगर आयुक्त रिषीराज, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में समीक्षा का बैठक का आयोजन किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर टूंडला के मौजा नागऊ में विकसित किया जा रहा है। ,
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे टाउनशिप के विभिन्न पहलुओं को लेकर समीक्षा की। इस क्षेत्र को नगर निगम के सहयोग से रेजिडेंशियल टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि नियमित इस संबंध में संबंधितों के साथ बैठक कर इस योजना को जमीनी धरातल पर लाने का कार्य किया जाए। जो किश्त समय पर जमा नहीं कर रहे हैं उन्हें डिफाल्टर घोषित करें, साथ ही जिन लोगों ने 25 प्रतिशत से कम भुगतान किया है, उनका आवेदन निरस्त किया जाए।

Read More »

डायरिया के लक्षण नजर आएं तो बच्चे को दे ओआरएस का घोल-डॉ. हंसराज

फिरोजाबाद। बच्चे को दिन में तीन बार से अधिक पतली दस्त हो, प्यास ज्यादा लगे और आँखें धंस गयी हों तो यह डायरिया सकता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को जल्दी से जल्दी ओआरएस का घोल देना शुरू करें और निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क करें। ओआरएस का घोल तब तक देते रहें जब तक की दस्त ठीक न हो जाए। इसके अलावा स्थानीय एएनएम या आशा दीदी के सहयोग से जिंक की गोली प्राप्त कर लें और उनके द्वारा बताये गए तरीके से 14 दिनों तक बच्चे को अवश्य दें।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. हंसराज सिंह ने बताया कि बारिश और उमस के चलते बच्चों में उल्टी-दस्त (डायरिया) की शिकायत बढ़ जाती है, ऐसे में उनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है। तापमान कम-ज्यादा होने के चलते पाचन शक्ति पर सीधा असर पड़ता है और बच्चा आसानी से डायरिया की गिरफ्त में आ जाता है। डायरिया की सही समय पर पहचान जरूरी है क्योंकि लम्बे समय तक बच्चा डायरिया की चपेट में रहा तो अन्य शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Read More »