शिकोहाबाद। यादव कालोनी में इंदूज टावर्स लिमिटेड द्वारा एक हाई टार्वस लगाया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस मामले में मुहल्ले के लोग सोमवार को जिलाधिकारी से मिले। स्थानीय लोगों ने डीएम से टावर्स को हटवाए जाने की मांग की है।
यादव कॉलोनी में इंदूज टावर्स लिमिटेड द्वारा मेगा टावर लगाया जा रहा है। जबकि यादव कॉलोनी काफी घनी बस्ती है। टावर्स लगाने से यहां के लोगों को भविष्य में काफी गंभीर बीमारियां होने का खतरा है। लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा क्षेत्र में कोई सर्वे नहीं कराया गया है। और ना ही नगर पालिका से टावर लगाने के लिए एनओसी ली गई है।
इन्सपायर अवार्ड योजना में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ
फिरोजाबाद। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा सत्र 2025-26 के इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की पोर्टल की साइट विद्यार्थियों के नामांकन के लिए खुल चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 है।
जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार द्वारा जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आदेश निर्गत किए गए हैं। इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के जिला सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यगणों एवं प्रधानाध्यापकों से अपील की है कि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन से पूर्व अपने विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आईडिया बॉक्स स्थापित करके उनमें से पाँच सर्वश्रेष्ठ विचारों का चयन करें। इस योजना के लिए किसी भी बोर्ड के विद्यालय अपनी इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के पोर्टल पर अपनी स्कूल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं।
अग्रोह विकास समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। अग्रोह विकास समिति मुख्य शाखा द्वारा मोनार्क होटल में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राऐं के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीन गर्ग सीए उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने कड़़ी मेहनत के उपरांत यह मौका मिलार है, इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हॅू। उन्होने युवा छात्र-छात्राओं से कहा कि हम आप जहाॅ कही भी रहे, पढ़े लिखें लेकिन अपने परिवार को नहीं भूलना चाहिए और अपनी विरासम में मिली भारतीय संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए। आज हमारे परिवार के युवा पाश्चात संस्कृति के पीछे भाग रहे है। वह अपना पहनवा भूलते है, अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है। अतः किसी के बहकावें में न आकर अपनी संस्कृति को न भूलें।
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस और फील्ड कर्मचारियों को मिले ‘कूल वेस्ट जैकेट’
नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी से राहत देने के लिए शुक्रवार को एक पायलट परियोजना शुरू की गई, जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मचारियों को ‘कूल वेस्ट जैकेट’ वितरित किए गए। यह पहल दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश साहिब सिंह द्वारा शुरू की गई है और इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में खुले में काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षित रखना है। यह योजना दिल्ली हीट एक्शन प्लान के तहत शुरू की गई है। कूल वेस्ट जैकेट में 10,000 mAh बैटरी से चलने वाली डुअल फैन यूनिट (5V) लगी होती है, जो तुरंत ठंडक देती है।
प्रवीण मिश्रा बने मंडल कोषाध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत व सम्मान
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नौबस्ता निवासी प्रवीण मिश्रा को उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण को देखते हुए बर्रा मंडल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला और उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधायक महेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ‘बिट्टू’ ने कहा कि प्रवीण मिश्रा विगत कई वर्षों से संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रहे थे, इसी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अतिक्रमण की वजह से कोतवाली गेट के पास सिकुड़ गई सड़क, लोगों को हो रही परेशानी
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस पर कोई ठोस कदम उठाते नहीं दिख रहे हैं। खासकर कोतवाली ऊंचाहार के गेट के पास स्थिति बेहद खराब हो गई है, जहां अवैध रूप से खड़े ट्रकों और जब्त वाहनों के कारण सड़क लगभग संकरी हो चुकी है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि पहले केवल कोतवाली रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, लेकिन अब कोतवाली के ठीक सामने खड़े ट्रकों की वजह से सड़क इतनी संकरी हो गई है कि एक वाहन का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार 10 से 15 मिनट तक आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।
अवैध रूप से लगाए ठेले-खोमचे एवं अवैध बस टेंपू-स्टैंड को कावड़ यात्रा के दौरान हटाने के सख्त निर्देश
चन्दौली। जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के अपोजिट बबुरी रोड़, मझवार रोड़ एवं जिला अस्पताल तक मुख्य एनएचएआई (हाइवे) पर आगामी कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रेशखर (आईपीएस) के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सर्वेश गौतम एवं एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से स्थापित ठेले, खोमचे वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि तीन दिवस में अतिक्रमण हटा ले अन्यथा विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने आग्रह किया कि वे कावड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि सड़क उपयोगकर्ताओं और तीर्थयात्रियों दोनों को कम से कम परेशानी हो।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से लेबर कॉलोनी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग
फिरोजाबाद। श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर, लेबर कॉलोनी, फिरोजाबाद के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। समिति के सदस्य पंकज भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गौतम पल्ली स्थित मंत्री कार्यालय में मुलाकात की और मंदिर की जर्जर स्थिति की जानकारी देते हुए उसके पुनर्निर्माण की मांग रखी। मंत्री जयवीर सिंह ने समिति को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मंदिर का स्थल निरीक्षण कर जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी।
कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे वाहन से टकराई, चालक की मौत, दो यात्री घायल
फिरोजाबाद। शुक्रवार को थाना सिरसागंज क्षेत्र के गुराउ टोल के पास एक बड़ा हादसा हुआ। कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक राजेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी कमलापुर थाना मनिया धौलपुर राजस्थान की मौत हो गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ यात्री इटावा में उतर गए थे। हादसे में दो यात्री विजय और कालीचरण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मृतक चालक राजेश राजस्थान के धौलपुर जिले के थाना मनिया क्षेत्र के कमलापुर का रहने वाला था। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। यह रोडवेज बस कानपुर से सवारियां लेकर आगरा के लिए निकली थी। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस आगे चल रही किसी वाहन से टकरा गई। जिसके चलते यह घटना घटित हुई है। जिसमें रोडवेज बस चालक की मौत हुई है और दो सवारी घायल हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुहागनगरी में सामूहिक विवाह समारोह की रही धूम
सैकड़ों जोड़ों ने अग्नि के समक्ष लिए सात फेरे, जीवन भर साथ निभाने का किया वादा
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भव्य सामूहिक विवाह समारोहों की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एक ही छत के नीचे सैकड़ों वर-वधुओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट कर ससम्मान विदा किया गया। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा कोटला रोड स्थित एडंवास वाटिका में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने का वचन लिया। इसके अलावा दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। समिति के डॉ. राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि भड़रिया नवमी के पावन अवसर पर कुल 62 जोड़ियों का विवाह करवाया गया। इस अवसर पर राजीव कुशवाह, यशवर्धन कुशवाह, जितेंद्र शाक्य, मुन्नालाल झा, अनुराग बघेल, राहुल सविता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Read More »
Jansaamna