कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नौबस्ता निवासी प्रवीण मिश्रा को उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण को देखते हुए बर्रा मंडल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला और उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधायक महेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ‘बिट्टू’ ने कहा कि प्रवीण मिश्रा विगत कई वर्षों से संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रहे थे, इसी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अतिक्रमण की वजह से कोतवाली गेट के पास सिकुड़ गई सड़क, लोगों को हो रही परेशानी
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस पर कोई ठोस कदम उठाते नहीं दिख रहे हैं। खासकर कोतवाली ऊंचाहार के गेट के पास स्थिति बेहद खराब हो गई है, जहां अवैध रूप से खड़े ट्रकों और जब्त वाहनों के कारण सड़क लगभग संकरी हो चुकी है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि पहले केवल कोतवाली रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, लेकिन अब कोतवाली के ठीक सामने खड़े ट्रकों की वजह से सड़क इतनी संकरी हो गई है कि एक वाहन का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार 10 से 15 मिनट तक आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।
अवैध रूप से लगाए ठेले-खोमचे एवं अवैध बस टेंपू-स्टैंड को कावड़ यात्रा के दौरान हटाने के सख्त निर्देश
चन्दौली। जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के अपोजिट बबुरी रोड़, मझवार रोड़ एवं जिला अस्पताल तक मुख्य एनएचएआई (हाइवे) पर आगामी कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रेशखर (आईपीएस) के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सर्वेश गौतम एवं एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से स्थापित ठेले, खोमचे वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि तीन दिवस में अतिक्रमण हटा ले अन्यथा विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने आग्रह किया कि वे कावड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि सड़क उपयोगकर्ताओं और तीर्थयात्रियों दोनों को कम से कम परेशानी हो।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से लेबर कॉलोनी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग
फिरोजाबाद। श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर, लेबर कॉलोनी, फिरोजाबाद के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। समिति के सदस्य पंकज भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गौतम पल्ली स्थित मंत्री कार्यालय में मुलाकात की और मंदिर की जर्जर स्थिति की जानकारी देते हुए उसके पुनर्निर्माण की मांग रखी। मंत्री जयवीर सिंह ने समिति को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मंदिर का स्थल निरीक्षण कर जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी।
कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे वाहन से टकराई, चालक की मौत, दो यात्री घायल
फिरोजाबाद। शुक्रवार को थाना सिरसागंज क्षेत्र के गुराउ टोल के पास एक बड़ा हादसा हुआ। कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक राजेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी कमलापुर थाना मनिया धौलपुर राजस्थान की मौत हो गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ यात्री इटावा में उतर गए थे। हादसे में दो यात्री विजय और कालीचरण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मृतक चालक राजेश राजस्थान के धौलपुर जिले के थाना मनिया क्षेत्र के कमलापुर का रहने वाला था। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। यह रोडवेज बस कानपुर से सवारियां लेकर आगरा के लिए निकली थी। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस आगे चल रही किसी वाहन से टकरा गई। जिसके चलते यह घटना घटित हुई है। जिसमें रोडवेज बस चालक की मौत हुई है और दो सवारी घायल हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुहागनगरी में सामूहिक विवाह समारोह की रही धूम
सैकड़ों जोड़ों ने अग्नि के समक्ष लिए सात फेरे, जीवन भर साथ निभाने का किया वादा
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भव्य सामूहिक विवाह समारोहों की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एक ही छत के नीचे सैकड़ों वर-वधुओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट कर ससम्मान विदा किया गया। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा कोटला रोड स्थित एडंवास वाटिका में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने का वचन लिया। इसके अलावा दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। समिति के डॉ. राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि भड़रिया नवमी के पावन अवसर पर कुल 62 जोड़ियों का विवाह करवाया गया। इस अवसर पर राजीव कुशवाह, यशवर्धन कुशवाह, जितेंद्र शाक्य, मुन्नालाल झा, अनुराग बघेल, राहुल सविता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Read More »धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का 75वां स्थापना दिवस
सलोन, रायबरेली। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का 75वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभापति मृत्युंजय सिंह, प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह और प्रधानाचार्य अमित भारती ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों – मो. इस्माईल, डॉ. साधना शर्मा, अखिलेश सिंह, तलत जहां, राज किशोर, ओझा जी, मनो विश्राम, प्रधान लिपिक हरिहर प्रसाद पांडे और सुरेश बहादुर सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
रायबरेली/लखनऊ। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया।
कथावाचकों के लिए भी एक मानक बने
इटावा की घटना के बाद कथावाचकों को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। यद्यपि भारतीय संस्कृति में कथावाचक जैसा कोई पद सृजित नहीं है। परन्तु बदले परिवेश में यह शब्द धार्मिक अनुष्ठान का एक अंग जैसा बन गया है। प्राचीन गुरुकुलों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाले गुरुजनों को आचार्य और उपाध्याय कहा जाता था। मनुस्मृति के दूसरे अध्याय के श्लोक संख्या 140 के अनुसार जो ब्राह्मण अपने शिष्य का यज्ञोपवीत कर उसे यज्ञ-विद्या और उपनिषद युक्त वेद पढ़ाता है, उसे आचार्य कहते है। श्लोक संख्या 141 के अनुसार जो ब्राह्मण वेद के एक भाग अथवा वेदांगों को जीविका के लिए पढ़ाता है, वह उपाध्याय कहलाता है। आचार्य का पद उपाध्याय से दस गुना अधिक बड़ा बताया गया है। क्योंकि आचार्य की सेवाएँ निःस्वार्थ होती थीं। एक समय इन्हीं गुरुजनों के माध्यम से गुरुकुल के विद्यार्थी वेद, वेदान्त, वेदांग तथा स्मृतियों आदि का ज्ञान प्राप्त करते थे। कालान्तर में वेद व्यास ने जब पुराणों की रचना की तब ये पुराण भी गुरुकुलों के पाठ्यक्रमों में क्रमशः शामिल किये गये। जिनमें वर्णित महापुरुषों की कथाएं विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन तथा मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण माध्यम बनीं। इन पुराणों को गुरुकुलों तक पहुँचाने के मुख्य सूत्रधार व्यास जी के शिष्य लोमहर्षण सूत जी थे। सूत जी ऋषियों को पुराण सुनाते और ऋषिगण अपने शिष्यों को।
Read More »स्कूल पेयरिंग नीति के विरोध में शिक्षकों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही स्कूल पेयरिंग नीति के विरोध में शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने नगर विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार की इस नीति को अव्यवहारिक, शिक्षा विरोधी और जनविरोधी करार देते हुए तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों और 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद किया जा रहा है। इससे हजारों विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन कर दिया गया है और अनेक प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है।
Jansaamna