हाथरस। युवा किसान संगठन मोर्चा ने बिधैपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर कट और लिंक रोड बनाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम शिव प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राहुल महाजन और छोटू पंडित के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कट और लिंक रोड बनने से सासनी क्षेत्र के करीब 40 से 50 गांवों के किसानों व ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को कृषि उपज आगरा, अलीगढ़, दिल्ली और नोएडा की मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। संगठन ने कहा कि इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में कांता पचैरी, प्रदीप गुप्ता, पुष्पेंद्र रावत, देवेश पचैरी, पंकज शर्मा, सचिन चौधरी, जतिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हरियाली तीज पर सजा उत्सव, राधा गावर व जिया रस्तोगी बनीं तीज क्वीन
हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने हरियाली तीज के अवसर पर अलीगढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में तीज उत्सव मनाया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में राधा गावर व जिया रस्तोगी संयुक्त रूप से विजेता रहीं। दीपिका शर्मा, ज्योति गोयल, कोमल माहेश्वरी व भारती गोयल उपविजेता रहीं। अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को संस्कृति से जोड़ने के साथ आपसी स्नेह व सौहार्द बढ़ाते हैं। सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने आयोजन को भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम बताया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया, सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा, पूर्व अध्यक्ष राधा गावर, आईएसओ दीपिका शर्मा, दीपा, सीमा, दीप्ति, नीतू, कमलेश, लीना, जूही, मीना, रीना, ज्योति, जिया, अंजू, नूपुर, नमिता व कोमल आदि उपस्थित रहीं।
Read More »
जनपद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
फिरोजाबाद। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें सीमा पर युद्ध लड़ने का अवसर भले न मिले, लेकिन अपनी दैनिक कार्यशैली में खुशी और आत्मसंतोष के भाव से जनहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के प्रति गहरा आभार प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। नगर के एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश शर्मा ने किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, एक्शन सॉन्ग, कविता पाठ, भाषण, संवाद, फैंसी ड्रेस, रोल प्ले एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी “विविधता में एकता” है। हमारा देश अनेक धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है, लेकिन हमारी पहचान सबसे पहले एक भारतीय के रूप में है। कार्यक्रम में सीईओ शिवम शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता, नीतू जैन, मीना उपाध्याय, प्रीती जैन, आशुमिता शर्मा, रवि कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण प्रधानाचार्या डॉ. नंदिनी यादव ने किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
‘वंदे मातरम्’ के साथ आरेडिका में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रेलवे सुरक्षा बल की परेड में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के कर्मचारी तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चे भी शामिल हुए। महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने आरेडिका परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने आरेडिका की वर्ष 2025-26 की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि इस अवधि में 2,126 कोचों का निर्माण किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है। वित्त वर्ष 2026-27 में आरेडिका ने 16,000वां कोच बनाया। इसके अलावा वंदे भारत चेयर कार के प्रथम रेक का निर्माण किया गया है। मेमू एवं अमृत भारत 3.0 कोचों के निर्माण की जिम्मेदारी भी आरेडिका निभा रहा है। 8-कार फॉर्मेशन वाले मेमू के छह रेक तैयार हो चुके हैं, जबकि 12-कार फॉर्मेशन वाले मेमू के प्रथम प्रोटोटाइप पर कार्य जारी है।
हाथरस में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जनपद
हाथरस। जिलेभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न संस्थाओं में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा यात्राएं, देशभक्ति गीत, मिष्ठान वितरण और बच्चों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य आयोजन शहीद स्मारक स्थल पर हुआ, जहां राज्य मंत्री राजस्व विभाग सुरेंद्र दिलेर ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद परिवारों को शॉल एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद शहीद स्मारक स्थल से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
Read More »स्वतंत्रता दिवस पर आगरा मंडल की हरित पहल, 2.01 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
आगरा/मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगरा मंडल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए 2 लाख 1 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। हरित रेलवे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत रेलवे परिसरों, रेल पटरियों के आसपास और उपलब्ध रेलवे भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे संस्थान, आगरा में हुई। यहां मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, शाखा अधिकारियों तथा महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ईशानी गोयल समेत संगठन की सदस्यों ने पौधे लगाए। अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य रेलवे की भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है।
मकतब फैज़ान-ए-सिद्दीक़ में मनाया गया यौमे-आज़ादी का पर्व
♦ तलबा व तालिबात ने बेहतरीन अन्दाज़ में अपने प्रोग्राम पेश किए
कानपुर। यौमे-आज़ादी के मौक़े पर शहर कानपुर के मशरिक़ी इलाक़े में वाक़े मकतब फैज़ान-ए-सिद्दीक़ पिपौरी में एक पुरवकार, बामक़सद और शानदार तक़रीब का इनश्इक़ाद किया गया। तक़रीब की सदारत कारी अनीस अहमद साबरी ने की, जबकि मकतब के निगराँ हाफ़िज़ हसीन अहमद की ज़ेर-ए-निगरानी प्रोग्राम का इनश्इक़ाद अमल में आया।
तक़रीब में बतौर-ए-ख़ास मेहमान-ए-ख़ुसूसी मास्टर साजिद साहब, प्रिंसिपल ग्रीनवुड स्कूल ने शिरकत की, जबकि मौलाना उस्मान साहब ने भी ख़ुसूसी खिताब किया।
प्रोग्राम का आग़ाज़ तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से हुआ। इसके बाद मकतब के तलबा व तालिबात ने यौमे-आज़ादी के हवाले से मुख़्तलिफ़ प्रोग्राम पेश किए। बच्चों ने तक़ारीर, नात और दीगर तालीमी व इस्लाही प्रोग्रामों के ज़रिए अपनी सलाहियतों का भरपूर मुज़ाहिरा किया। तलबा व तालिबात की पुरजोश और उम्दा पेशकशों को हाज़िरीन ने ख़ूब सराहा और उनकी हौसला-अफ़ज़ाई की।
इस मौक़े पर मेहमान-ए-ख़ुसूसी मास्टर साजिद साहब ने खिताब करते हुए कहा कि आज़ादी अल्लाह तआला की एक अज़ीम नेमत है और हमें इस नेमत की क़द्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुल्क की आज़ादी के लिए हमारे बुज़ुर्गों ने बेशुमार क़ुर्बानियाँ पेश की हैं, इसलिए नई नस्ल को आज़ादी की तारीख़ और क़ुर्बानियों से वाकिफ़ कराना हमारी ज़िम्मेदारी है।
क्षत्रियों ने भरी हुंकार, बोले-महाना को हराएंगे !
♦ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को घेरने की रणनीति तैयार!
♦ धर्मराज सिंह चौहान के कथित अपमान का बदला लेने के लिए एक मंच पर आए क्षत्रिय समाज के लोग।
♦ कानपुर नगर के रामादेवी चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में हुई महापंचायत!
अखिलेश सिंह: कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर ये है कि क्षत्रिय (ठाकुर) समाज के लोग उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के स्थानीय विधायक सतीश महाना के खिलाफ गोलबन्द होते दिखे। रामादेवी चौराहा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित महापंचायत (चेतना सम्मेलन) के दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने सतीश महाना को आगामी चुनावों में हराने का खुला ऐलान कर दिया है।
उल्लेखनीय यह है कि इस बगावत के पीछे धर्मराज सिंह चौहान का कथित अपमान मुख्य वजह बताई जा रही है। क्षत्रिय समाज के लोगों का आरोप है कि धर्मराज सिंह चौहान के साथ हुआ बर्ताव पूरे क्षत्रिय समाज का अपमान है।
इस दौरान सभा को सम्बोधित करने वाले वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर मौजूद क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकजुट होकर यह कसम खाई कि धर्मराज सिंह चौहान के अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से लिया जायेगा और सतीश महाना को चुनाव में हराया जाएगा।
इस दौरान अनेक वक्ताओं ने कहा कि जब से केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से क्षत्रिय वर्ग का शोषण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।
एम्स रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह में “विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति” की भावना को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। समारोह में उप-निदेशक (प्रशासन), वित्तीय सलाहकार, अपर चिकित्सा अधीक्षक, संकाय सदस्य, चिकित्सक, अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Jansaamna