चंदौली। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए जनसमुदाय को संबोधित किया।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “होम्योपैथी न केवल एक प्रभावशाली वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग भी है। राज्य सरकार ने आयुष चिकित्सा को पुनर्जीवित करने और जन-जन तक पहुँचाने के लिए पिछले आठ वर्षों में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।”
सदर विधायक अदिति सिंह ने किए 30 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
रायबरेली। नगरीय विकास को नया आयाम देते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को कुल 30 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह सभी कार्य मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), रायबरेली द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत धनराशि लगभग 5.36 करोड़ रुपये है।
कार्यक्रम का आयोजन लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में किया गया, जहां अदिति सिंह ने 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और 14 का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 मई को
हाथरस । दीवानी न्यायालय हाथरस में 11 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण हाथरस प्रशान्त कुमार ने जानकारी दी है कि आपसी सुलह-समझौता के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जायेगा। उन्होंने आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला स्तर पर प्रत्येक विभाग द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा लंबित मुकदमों से प्रभावित लोगों से इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने की अपील की है।
Read More »संसदीय राजभाषा समिति की निरीक्षण प्रश्नावली पर कार्यशाला का आयोजन
रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संसदीय राजभाषा समिति की निरीक्षण प्रश्नावली पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी/बनारस रेल इंजन कारखाना के डा0 संजय कुमार सिंह ने संसदीय राजभाषा समिति की निरीक्षण प्रश्नावली पर विस्तृत चर्चा की एवं बताया कि समिति के प्रश्नों का जबाव कैसे दिया जाय। जिससे समिति के सदस्यों के सामने अपने राजभाषा विभाग एवं संस्था प्रमुख की सकारात्मक छवि बने।
डा0 सिंह ने आरेडिका के विभिन्न सेवा भवनों एवं कॉलोनी के नाम जैसे- भागीरथी, गंगा, गोमती, गंधमादन, मन्दार, अस्किनी, वितिस्ता, आदि के भारतीय संस्कृति से जुडे़ होने पर प्रसन्नता जाहिर की। हिन्दी भाषा के विकास में अमीर खुसरों, तुलसीदास, महात्मा गांधी, संविधान सभा के गणमान्य सदस्यों के योगदान पर चर्चा की।
युवाओ को शहीद मंगल पांडे के बताएं गए आदर्शों पर चलना चाहिएः संजीव उपाध्याय
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा शहीद मंगल पांडे के शहीद दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन मंगल पांडे पार्क सुहाग नगर पर किया गया। सबसे पहले शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया। उसके बाद पदाधिकारियों ने शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुनील शर्मा ने कहा आज हम लोग जो आजादी की सांस ले रहे हैं, इस आजादी के लिए देशभक्त मंगल पांडे ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर अपनी जान देश पर नोछावर कर देश को आजादी दिलाने के लिए कार्य किया था। ऐसे देशभक्त मंगल पांडे का आज शहीद दिवस समारोह है मैं हम उन्हें शत-शत नमन करते है। अशोक शर्मा हरी ने कहा क्रांतिकारी मंगल पांडे ने देश को आजादी दिलाने के लिए प्रथम विगुल फूका था, उसके बाद अंग्रेजों के छक्के छूट गए थे और देश में जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने मेयर के खिलाफ की नारेबाजी
फ़िरोज़ाबाद। नगर निगम की बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई। हंगामें पूर्ण बैठक में महापौर द्वारा दो पार्षदों को सदन से बाहर निकालने के बिरोध में सपा के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए मेयर के खिलाफ मजकर नारेबाजी की।
नगर निगम के जीवाराम हॉल में लगभग 12 बजे शुरू हुई बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर पार्षदों ने महापौर के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान पार्षद एवं महापौर में जमकर नौक-झौंक भी हुई। महापौर कामिनी राठौर ने सपा के पार्षद शारिक सलीम, मनोज शंखवार को सदन का नियम तोड़ने पर बाहर निकालने के आदेश दिए। सपा पार्षदों ने इसका बिरोध करते हुए मेयर पर पक्षपात के साथ क्षेत्र में विकास न कराने के आरोप लगाए हैं। भाजपा और सपा के पार्षदों में तकरार हो गई। सपा के पार्षद मनोज शंखवार का आरोप था कि विरोध पक्ष के पार्षदों के प्रस्तावों को बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं किया गया है। नई आवादी क्षेत्र में रहने वाले नारकीय जीवन जी रहे है। सड़के, नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। पानी के लिए जनता समर सेबिल लगवाकर अपनी प्यास बुझा रही हैं। महापौर ने आंखों पर पट्टी बांध ली है। विकास कार्य केवल भाजपा के पार्षदों के क्षेत्रों के हो रहे है।
नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का हुआ समापन
फिरोजाबाद। दृष्टि संस्था नोएडा एवं कोमल फाउंडेशन और ग्लास्टिक टाइमलेस ग्लासवेयर के सहयोग से दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन सरस्वती नगर, गली नंबर एक में किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर एवं दृष्टि संस्था की संस्थापक संजना चौहान ने किया। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, बीपी, शुगर, एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की। शिविर में लोगों को दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में आए लोगों को आँखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान हैं। दृष्टि संस्था की संस्थापक संजना चौहान ने कहा कि जरूरतमंद लोगों हेतु इस तरह के शिविरों का आयोजन हम कोमल फाउंडेशन के सहयोग से करते रहेंगे। अपोलो सीएसआर हेड सुधा झिजारिया ने सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित।
भारत को सशक्त और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने को काम कर रही भाजपा: टी.एन. अग्रवाल
फिरोजाबाद। प्रदेश व केंद्र नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन महानगर अध्यक्ष डा. सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ एसपी लहरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुद्रढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिये कृत संकल्पित है। भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोकहितो के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की और भारतीय राजनीतिकों को नए आयाम दिए। आज तीन दशक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता के पूर्ण बहुमत दिया है। विशिष्ठ अतिथि भानु महाजन निवर्तमान अध्यक्ष आगरा ने कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है।
विधेयकों पर सहमति न देना अवैध और मनमाना : सुप्रीम कोर्ट
राजीव रंजन नाग : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा 10 विधेयकों पर मंजूरी रोकना और उन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए सुरक्षित रखना अवैध था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल आरएन रवि का 10 प्रमुख विधेयकों पर सहमति न देने का फैसला अवैध और मनमाना था। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल सहमति न देने के बाद विधेयकों को राष्ट्रपति के लिए आरक्षित नहीं कर सकते।
कोर्ट ने आदेश दिया कि विधेयक राज्यपाल के समक्ष पुनः प्रस्तुत किए जाने की तारीख से ही स्वीकृत माने जाएंगे। शीर्ष अदालत के ताजा फैसले के बाद राज्यपाल रवि पर इस्तीफा का दबाव बढ़ सकता है। शीर्ष अदालत के फैसले से एम के स्टालिन सरकार को बड़ी जीत मिली है।
10 विधेयकों के लिए राज्यपाल द्वारा की गई सभी कार्रवाइयों को रद्द किया जाता है। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर यह फैसला सुनाया, जिसमें राज्यपाल रवि द्वारा राज्य विधानसभा द्वारा पारित कई विधेयकों को मंजूरी देने से इनकार करने के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि राज्यपाल रवि ने सद्भावना से काम नहीं किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, यह न केवल तमिलनाडु बल्कि सभी भारतीय राज्यों के लिए एक बड़ी जीत है।
सेंट्रल पीवेट ड्रिप इरीगेशन सिस्टम मॉडल पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बनेगा नज़ीर – मनोज कुमार सिंह
उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को जालौन जनपद के डकोर ब्लॉक के ग्राम रगौली का दौरा किया। दोनों अधिकारी हेलीकॉप्टर से लखनऊ से उरई पहुंचे, जहां से वे सीधे रगौली गांव गए और वहां 80 लाख 89 हजार रुपये की लागत से स्थापित सेंट्रल पीवेट ड्रिप इरीगेशन सिस्टम का निरीक्षण किया।
इस प्रणाली का उद्देश्य कम जल संसाधनों में अधिक क्षेत्रफल की सिंचाई करना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इस तकनीक को प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल बताते हुए कहा कि इसकी सफलता से प्रेरित होकर इसे अन्य जनपदों में भी लागू किया जा सकता है।
रगौली में स्थापित यह प्रणाली भारत की पहली पीवेट ड्रिप इरीगेशन यूनिट है, जो किसानों के खेतों पर उनके ही सहयोग से संचालित की जा रही है। यह सिस्टम एक बार में लगभग 75 एकड़ भूमि की सिंचाई करने में सक्षम है और इसमें जल स्रोत के रूप में 7 लाख क्यूबिक मीटर क्षमता वाला तालाब तैयार किया गया है। इस प्रणाली से लगभग 26 किसान सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रणाली पारंपरिक सिंचाई विधियों की तुलना में लगभग 55 प्रतिशत जल की बचत करती है। इससे जल संकट वाले क्षेत्रों में खेती को स्थिर और लाभकारी बनाया जा सकता है। साथ ही यह प्रणाली फसलों की गुणवत्ता बढ़ाने, बीज उत्पादन को सशक्त करने और किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए कारगर मानी जा रही है।
रगौली मॉडल – स्मार्ट सिंचाई का नया रास्ताः मुख्य सचिव ने इस प्रणाली को ‘रगौली मॉडल’ का नाम देते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि जल संरक्षण और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक स्थायी समाधान भी है।