हाथरस। शहर में भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा के सिक्के बरामद होने के मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने स्टेशनरी कारोबारी नवीन समाधिया के खिलाफ कॉइनेज एक्ट, 2011 की धारा 12 एवं 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कॉइनेज एक्ट के तहत दर्ज होने वाला यह पहला मामला माना जा रहा है। गौरतलब है कि 1 अगस्त को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नयागंज स्थित आरोपी के आवास एवं प्रतिष्ठान पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान 106 प्लास्टिक और टाट के कट्टों में एक, दो और पांच रुपये के भारतीय सिक्के बरामद हुए थे। कट्टों सहित इनका कुल वजन 5,666.3 किलोग्राम (करीब 5.6 टन) पाया गया था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्कों का मिलना सामान्य व्यापारिक गतिविधि नहीं माना जा सकता।
30 सितंबर तक जिले में धारा 163 लागू, बिना अनुमति जुलूस, धरना और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक
हाथरस। आगामी स्वतंत्रता दिवस, श्रावण मास, रक्षाबंधन और बारावफात जैसे पर्वों को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, बिना प्रशासनिक अनुमति किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, जुलूस, सार्वजनिक कार्यक्रम, राजनीतिक गतिविधियों और भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, हथियार लेकर चलने, भड़काऊ भाषण देने, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से उकसाने, अफवाह फैलाने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और ध्वनि-विस्तारक यंत्रों का प्रयोग भी बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा। धार्मिक स्थलों का राजनीतिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
भारत में दण्ड नीति की वास्तविकता और पेपर लीक का न्यायसंगत समाधान
वेश्या और कुलपति
अर्थशास्त्री बोल रहे थे
वह समय बेच रही है।
समाज बोल रहा था
वह देह बेच रही है।
और रिश्तेदार बोल रहे थे
वह इज़्ज़त बेच रही है।
लेकिन वह जो नहीं बेच रही थी
वह था ईमान।
इस बात का हुआ ज्ञान
जब एक प्रोफेसर आए।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी सेवाओं, प्रसूति विभाग तथा दवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया और मरीजों से सीधा संवाद किया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने निरीक्षण के दौरान महिला मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद करते हुए कहा कि अस्पताल में सभी दवाएं मिल रही हैं और बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही है। इस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। उपाध्यक्ष ने अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा गंभीर मरीजों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त छात्राओं की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक कक्षाओं का नियमित फीडबैक लेने के निर्देश जारी किए।
भाजपा दक्षिण मंडल ने निकाली कलश वंदन यात्रा
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महानगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की आगामी 650वीं जयंती वर्ष को समर्पित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भक्ति एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन समाज को एकता, सद्भाव, समरसता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कलश वंदन यात्रा का बस स्टैंड, करबला की पुलिया, नई बस्ती, भोजपुरा, कोटला मोहल्ला, चंद्रवार गेट एवं रामनगर सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पुलिस ने 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
फिरोजाबाद। पुलिस ने साइबर तकनीक और पोर्टल की मदद से गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध चंचल त्यागी के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और संबंधित थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की।
व्यापारियों ने सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जामुक्त कराने की मांग की
फिरोजाबाद। शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सार्वजनिक पेशाबघर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उसे क्षतिग्रस्त कर अवैध कब्जा करने के प्रयास को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा एवं महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम संतोष कुमार शर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट में लगभग 50 वर्षों से संचालित सार्वजनिक पेशाबघर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हजारों व्यापारी एवं आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग
हाथरस। पी.सी. बागला महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026-27 का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य पर एकाग्र होकर अध्ययन करने की अपील की। वहीं विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। योजना के अंतर्गत सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बीएड एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है।
Read More »सदन से पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए जसराना विधायक सचिन यादव
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में हुए घटनाक्रम के बाद जसराना से समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा में पारित प्रस्ताव के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299(1) के अंतर्गत 4 अगस्त को अपराह्न 1:25 बजे से पूरे सत्र की अवधि तक सदन की सेवा से निलंबित किया गया है। प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान विधायक सचिन यादव विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। साथ ही वे सदन एवं उसकी समितियों की किसी भी कार्यवाही में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
Jansaamna