Saturday, October 24, 2026
Breaking News

कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर सहित लिए गए विभिन्न निर्णय अवैध हैं और उन्हें तत्काल  निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कराए गए विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को भी निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उनके साथी चुनाव आयुक्त बलवीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने स्पष्ट किया है कि ज्ञानेश कुमार द्वारा उनकी सहमति के बिना मनमाने तरीके से निर्णय लिए गए हैं, जो गैरकानूनी हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे निर्णयों को निरस्त कर ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ऐसा न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। रामनिवास यादव ने आरोप लगाया कि देश में ज्ञानेश कुमार द्वारा 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर उन्हें मताधिकार से वंचित करने का काम किया गया है।

Read More »

अबरारिया दरगाह का 47वां उर्स दो अक्टूबर से होगा प्रारंभ

फिरोजाबाद। कठरा पठानान स्थित दरगाह हजरत सूफी सैयद अबरार हसन शाह हसनी रहमतुल्लाह अलैह का 47वां सालाना उर्स मुबारक 2 से 5 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। सूफी सैयद जमील नासिर अबरारी ने बताया कि उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को सरकारी चादरपोशी, मिलादुन्नबी एवं कव्वाली का आयोजन होगा। 3 अक्टूबर को हल्का-ए-जिक्र एवं कव्वाली और 4 अक्टूबर को कुल शरीफ, चादरपोशी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को अबरारिया मुसाफिरखाना से जुलूस-ए-संदल शरीफ निकाला जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह पर पहुंचेगा। आयोजकों ने जायरीन एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स में शिरकत करने की अपील की है। वार्ता के दौरान मिर्जा जावेद बेग, गुड्डू कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Read More »

‘हमारी राधा’ में गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में आखिरकार राधा (सिमरन कौर) को उस सच का सामना करना पड़ता है, जिससे वह अब तक अनजान थी। गिरधर (अक्षय म्हात्रे) और शनाया (वैदेही नायर) की बातचीत सुनने के बाद, राधा को उनके रिश्ते की सच्चाई और शनाया के साथ रहने के लिए गिरधर की कोशिशों का पता चलता है। उसे यह भी पता चलता है कि गिरधर को उससे शादी करने का अफसोस है और वह शनाया के साथ रहने के लिए उससे तलाक लेना चाहता है। यह जानकर राधा पूरी तरह टूट जाती है, क्योंकि जिस इंसान को उसने हमेशा पूजा, वही अब उनकी शादी को छोड़कर किसी दूसरी महिला को चुन रहा है। घर लौटने के बाद राधा इस धोखे को समझने की कोशिश करती है। गिरधर और खुद की जिंदगी की साथ बिताई यादें उसे जकड़ लेती हैं और वह सोचती है कि जिस इंसान पर उसने इतना भरोसा किया, वह उसका भरोसा कैसे तोड़ सकता है।
सच जानने के बाद भी राधा अपनी शादी को बचाने की उम्मीद नहीं छोड़ती। जब गिरधर शनाया के लिए राधा को छोड़ने के अपने फैसले पर अड़ा रहता है, उस समय राधा उससे रुकने की गुहार लगाती है और उसके लिए सब कुछ बदलने का वादा करती है। तलाक के कागजात मिलने पर राधा पूरी तरह टूट जाती है, लेकिन वह गिरधर से दूर जाने के बजाय अपने रिश्ते को बचाने का फैसला करती है। इसी बीच, राधा एक ऐसा कदम उठाती है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। वह शनाया से मिलती है और उसे घर पर होने वाली पारंपरिक पूजा के लिए बुलाती है।

Read More »

पॉक्सो जागरूकता शिविर में बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार

♦गुड टच-बैड टच से लेकर हेल्पलाइन तक दी जानकारी
♦असहज स्थिति में अभिभावक व शिक्षकों से सलाह लेने की अपील

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे विशेष पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में न्यायिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के निर्देश तथा सचिव अनिशा के दिशा-निर्देशन में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित सलोन, लालगंज और ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में शिविर आयोजित हुए।
नगर पालिका परिषद इंटर कॉलेज में डॉ. विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नाेग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है।
सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में सिविल जज ज्योति प्रकाश सिंह और प्रधान मजिस्ट्रेट श्रेया सोलंकी ने बच्चों को सरल भाषा में पॉक्सो कानून की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉक्सो का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 है।

Read More »

1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

♦हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तैनात होंगे नोडल अधिकारी, होगी कड़ी निगरानी
♦डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश, रेफर मरीजों की बनेगी रेफरल हिस्ट्री
♦सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई
कानपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स तथा जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। बैठक में 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संचारी रोगों के चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रोग नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो। अभियान की प्रत्येक गतिविधि का निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन करने के साथ फोटोग्राफ सहित दस्तावेजीकरण कराने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने तथा संचारी रोगों से बचाव और रोकथाम के उपायों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने को कहा।
अस्पतालवार कमियों और जरूरतों का होगा आकलन
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी एमओआईसी और चिकित्सालयों के अधीक्षकों को अपने-अपने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों और कमियों का आकलन करने के निर्देश दिए।

Read More »

पुलिस ने चार जेबकतरों को किया गिरफ्तार

⇒35 हजार रुपये नकद बरामद, दो अपाचे बाइक सीज
कानपुर। पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेब काटने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 35,050 रुपये नकद और माचिस की डिब्बी में रखे ब्लेड बरामद किए हैं। पुलिस ने दो बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिलों को भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, थाना चौबेपुर में दर्ज मुकदमा से संबंधित वांछित आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देदूपुर अंडरपास के पास नून नदी पुल के समीप दो बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर चार संदिग्ध युवक मौजूद हैं।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोक लिया। तलाशी के दौरान चारों के कब्जे से कुल 35,050 रुपये नकद और ब्लेड बरामद हुए। पुलिस द्वारा नकदी के संबंध में पूछताछ किए जाने पर आरोपितों ने राहगीरों की जेब काटकर रुपये निकालने की बात स्वीकार की।

Read More »

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर रहे विशेष नजर: जिलाधिकारी

– स्कूल वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश
– छात्राओं को ले जाने वाली बसों में महिला परिचालक की अनिवार्यता जरूरी
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधारात्मक उपाय किए जाने के संबंध में विभागवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जनपद के 313 विद्यालयों में बच्चों के आवागमन के लिए 1,097 वाहन संचालित हैं। जिलाधिकारी ने इन वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता तथा स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Read More »

6 अक्टूबर को होगा श्री अन्न महोत्सव

⇒तैयारियों को लेकर सीडीओ ने दिए निर्देश
रायबरेली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत 6 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले श्री अन्न (मिलेट्स) महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉल, मिलेट्स से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी, रेसिपी विकास, प्रचार-प्रसार और उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी हैं। महोत्सव के माध्यम से आमजन को श्री अन्न के पोषण संबंधी लाभों और दैनिक आहार में इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए।

Read More »

हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने सांप के डसे 53 में से 52 बच्चों को दी नई जिंदगी

– देश में हर साल लगभग 58,000 मौतें, मरने वालों में 25 फीसदी से अधिक बच्चे
कानपुर: हरी शंकर शर्मा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल के बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने अपनी कुशल चिकित्सा प्रणाली से एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में सांप के काटने (स्नेक बाइट) के अत्यंत गंभीर स्थिति (क्रिटिकल कंडीशन) में अस्पताल लाए गए 53 बच्चों में से 52 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। डॉक्टरों की टीम के अथक प्रयासों और दिन-रात की गई निगरानी के कारण इन मासूमों को नई जिंदगी मिली है। दुर्भाग्यवश, हमीरपुर से बेहद नाजुक हालत में लाया गया एक बच्चा तमाम प्रयासों के बावजूद नही बच सका। ।
बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र ने इंडियन डेटा रिसर्च और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में सर्पदंश एक बहुत बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। इंडियन मिलियन डेथ्स स्टडी के अनुसार, भारत में हर साल 30 से 40 लाख सर्पदंश के मामले सामने आते हैं, जिनमें से लगभग 58,000 लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से करीब 97 फीसदी मौतें ग्रामीण इलाकों में होती हैं और मरने वालों में 25 फीसदी से अधिक बच्चे होते हैं। उन्होंने बताया कि देश में सांपों की 300 से अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन मुख्य रूप से चार जहरीली प्रजातियां ही 90 फीसदी से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। इनमें भारतीय कोबरा (नाग), कॉमन क्रैट (करैत), रसेल वाइपर (दुबोइया) और सॉ-स्केल्ड वाइपर (फुरसा) शामिल हैं।

Read More »

महाकुंभ में यूपी की छवि गढ़ी, अब एमएसएमई में उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी

➤ सूचना निदेशक रहे शिशिर को मिली यूपी के उत्पादों को वैश्विक बाजार दिलाने की कमान

➤ यूपीआईटीएस-2026 के जरिये एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग में नई भूमिका, अब ऑर्डर और निर्यात की परीक्षा

लखनऊ। प्रदेश में महाकुंभ-2025 के दौरान सूचना निदेशक की जिम्मेदारी संभालने वाले शिशिर (IAS) अब बिल्कुल अलग मोर्चे पर हैं। एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के विशेष सचिव के रूप में उन पर उत्तर प्रदेश के उत्पादों और उद्यमियों को दुनिया के बाजार से जोड़ने का दारोमदार है। पहले प्रदेश की तस्वीर दुनिया के सामने रखने का काम था, अब प्रदेश का सामान दुनिया तक पहुंचाने का। प्रशासनिक हलकों में सरकार की सफलता को अक्सर फैसलों के साथ-साथ उन्हें लागू करने वाली टीम से जोड़कर देखा जाता है। मुख्यमंत्री की “किचेन कैबिनेट” जैसे अनौपचारिक शब्द उन्हीं अधिकारियों के लिए इस्तेमाल होते हैं, जिन पर अहम कामों के लिए भरोसा किया जाता है। मौजूदा टीम में शिशिर को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

Read More »