Saturday, March 7, 2026
Breaking News

कार्यवाहक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-।।। मुख्य परीक्षा के शुचितापूर्ण और पारदर्शी आयोजन हेतु बैठक संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 29 जून 2025 को आयोजित होने वाली सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर की मुख्य परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्णा सहित 21 जनपदों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। ये जनपद आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, मथुरा, सहारनपुर, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, वाराणसी व जौनपुर हैं। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 2,43,981 अभ्यर्थी 541 परीक्षा केंद्रों पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता न हो और यह पूर्णतया पारदर्शी तथा नकलमुक्त हो।

Read More »

बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने 41 वर पक्ष को प्रदान किया गृहस्थी का सामान

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आगामी चार जुलाई को आयोजित होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। यह समारोह भड़रिया नोमी के अवसर पर कोटला रोड स्थित राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 41 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। गुरुवार को समिति के संस्थापक व अध्यक्ष बंटू कुशवाह द्वारा सभी 41 वर पक्ष को विवाह पूर्व गृहस्थी का आवश्यक सामान प्रदान किया गया। इस मौके पर पलंग, टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी, सोफा सहित दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं भेंट की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

Read More »

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, चकबंदी विभाग की कार्यकारिणी का चुनाव कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी प्रांतीय अध्यक्ष राहुल सिंह, प्रांतीय महामंत्री जयप्रकाश, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा, योगेश यादव और मुलायम सिंह द्वारा की गई। इस चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी में रवि कुमार को संरक्षक, विक्रम सिंह को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार को जिला मंत्री, राहुल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश जाटव को उपमंत्री, शिवदास को प्रचार मंत्री, मीना देवी को कोषाध्यक्ष, प्रभा देवी को संगठन मंत्री, कुंवर पाल को ऑडिटर और अमर सिंह, सुनीता देवी एवं कालूराम को सदस्य के रूप में चुना गया।

Read More »

11.50 लाख रुपये के बकायेदारों पर कार्रवाई, 20 कनेक्शन काटे, दो के मीटर उखाड़े

फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को गांव खाटूआमई में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 11.50 लाख रुपये के बकाया पर 20 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जबकि दो उपभोक्ताओं के मीटर भी जब्त कर लिए गए। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता सिरसागंज अमित कुमार के निर्देश पर सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने घर-घर जाकर चेकिंग की और बकाया बिल का भुगतान न करने वालों पर सख्त रुख अपनाया। चेकिंग के दौरान 5 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 20 हजार रुपये जमा कर दिए। टीम में जेई रामयज्ञ, विजय प्रकाश कुलश्रेष्ठ सहित लाइन स्टाफ मौजूद रहा।

Read More »

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

हाथरस, सासनी। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शुक्रवार को सासनी तहसील परिसर में जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेनू गौड़ सासनी तहसील पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्जनों महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की कार्रवाई की गई, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम सासनी नीरज शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के उपरांत रेनू गौड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और चिकित्सा प्रभारी को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Read More »

थाना प्रभारी की अनूठी पहल: गांव में जाकर की पीस कमेटी बैठक

जगतपुर, रायबरेली। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने एक सराहनीय पहल करते हुए रघुरारगंज गांव में जाकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य था कि आगामी पर्व सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो सके। गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और युवाओं की मौजूदगी में थाना प्रभारी ने सभी से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं और इन्हें मिल-जुलकर मनाने से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। बैठक में उपस्थित उपनिरीक्षक अमित सिंह, नागेंद्र, ऋषिकेश सहित कांस्टेबल पवन कुमार और धर्मेंद्र ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

सीएमओ ने किया ‘डायरिया रोको अभियान’ का शुभारंभ

मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव यादव ने गुरुवार को मथुरा जनपद के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मीनगर से ‘डायरिया रोको अभियान’ (स्टॉप डायरिया कैंपेन) का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी 31 जुलाई तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएमओ डॉ. यादव ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम “डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान” तय की गई है। सीएमओ ने इस अवसर पर छोटे बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित कीं और उनके प्रयोग की जानकारी विस्तार से दी।

Read More »

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विधायक जयकुमार सिंह जैकी बोले – लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

बिंदकी, फतेहपुर। अमेना गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। विधायक ने कहा कि चिकित्सा टीमें सीधे गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच करती हैं और उन्हें निःशुल्क दवाएं भी देती हैं। यह एक सराहनीय प्रयास है जिससे ग्रामीणों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिलती है। शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में कुल 80 लोगों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Read More »

नेता प्रतिपक्ष पर हमले के विरोध में समाजवादी युवजन सभा का धरना प्रदर्शन

कानपुर। गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में गए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर हुए हमले के विरोध में समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना गौशाला चौराहा पर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरना स्थल पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि जब भाजपा सरकार में नेता प्रतिपक्ष और विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त होता जा रहा है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। धरने के दौरान किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई।

Read More »

क्या वाकई कानून अंधा है?

हालांकि महिलाओं के प्रति बर्बर हादसे कोई नई बात नहीं है, यह समस्या काफी पुरानी है। निर्भया कांड के बाद लोगों में जो एक डर बैठ गया था और उसके मद्देनजर जो कानून बनाए गए थे उसके द्वारा इस तरह के अपराधों में कोई रोकथाम हुई हो ऐसा नजर नहीं आता है बल्कि हाल के दिनों में उसमें बढ़ोतरी ही हुई है। पाक्सो एक्ट (2012) भी कुछ समय पहले ही लागू हुआ है। पिछले कुछ समय से निर्भया जैसी ही बर्बरता फिर से देखने सुनने में आ रही है। अनेक वीडियो वायरल हो जाते हैं जिनमें वीभत्सता देखी नहीं जाती। दिल दहल जाता है। इस तरह के अपराधी कुछ वो लोग होते हैं जिनका बैकग्राउंड ही अपराधिक होता है और कुछ सफेदपोश अपराधी होते हैं। हालांकि आपराधिक बैकग्राउंड होना भी कोई आश्चर्य की बात नहीं है लेकिन सत्ता पर काबिज लोग ही मनमर्जियां करते हैं। सवाल यह उठता है कि इतने कानून बनाए जाने के बाद भी उन पर अमल कितना हो पाता है? कितने अपराधी पकड़े जाते हैं? सजा कितनों को मिलती है? बड़ी बात यह है कि पावर, पैसा के जरिए जमानत मिल जाती है और अपराधी अपराधमुक्त हो जाते हैं।

Read More »