Monday, September 7, 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री से मिले आतिशबाजी व्यापारियों के प्रतिनिधि, समस्याओं के स्थायी समाधान की रखी मांग

लखनऊ में सौंपा गया ज्ञापन, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

हाथरस। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर आतिशबाजी व्यापार से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। संगठन के संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल (हाथरस) ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम 2008 के तहत मिलने वाले अस्थायी लाइसेंस में अत्यधिक देरी से व्यापारी वर्ग को हर वर्ष भारी नुकसान उठाना पड़ता है। दीपावली जैसे प्रमुख पर्वों पर भी लाइसेंस समय पर न मिलने से व्यापारी तैयारी नहीं कर पाते। उन्होंने मांग की कि अस्थायी लाइसेंस दीपावली से कम से कम 30 दिन पूर्व जारी किए जाएं और इसे हर वर्ष नवीनीकरण प्रणाली से जोड़ा जाए। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि PESO द्वारा लागू की गई ऑनलाइन प्रणाली बेहद जटिल है, जिसे सरल बनाया जाए ताकि छोटे व्यापारी भी आसानी से आवेदन कर सकें। NCR क्षेत्र में कोर्ट के आदेशों के बावजूद लाइसेंस न मिलने की स्थिति को स्पष्ट करने की आवश्यकता भी जताई गई। प्रतिनिधियों का कहना था कि प्रशासनिक स्तर पर उत्पीड़न और प्रक्रियात्मक विलंब के कारण व्यापारी आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं, जिससे सरकार को भी राजस्व की हानि होती है।

Read More »

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका रायबरेली का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जी.एफ.सी. स्टार रैंकिंग में मिला वन स्टार, राष्ट्रीय स्तर पर मिली 229वीं रैंक

रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित परिणामों में रायबरेली नगर पालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने वर्ग (जनसंख्या 0.5 लाख से 3.0 लाख) के 824 शहरों में 229वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि प्रदेश में 117 शहरों में से 40वीं रैंक हासिल की है। इसके अतिरिक्त रायबरेली नगर पालिका ने ओडीएफ++ रैंकिंग को यथावत बनाए रखते हुए गार्बेज फ्री सिटी (GFC) स्टार रैंकिंग में वन स्टार रेटिंग प्राप्त कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है।

Read More »

जलभराव व कीचड़ से परेशान छात्रों ने किया प्रदर्शन

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बिछिया मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह मार्ग निर्माणाधीन जेल के पास से होकर गुजरता है और वर्तमान में काफी जर्जर स्थिति में है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रतिदिन इसी कीचड़ भरी सड़क से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे राहगीरों के फिसलकर गिरने और चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए और सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।

Read More »

दशलक्षण पर्व पर होगें विभिन्न कार्यक्रम

फिरोजाबाद। दिगम्बर जैन युवा संघर्ष समिति की बैठक में दशलक्षण पर्व, अनन्त चतुर्दशी एवं क्षमावाणी पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत रमेश चंद्र जैन ने मंगलाचरण से की। इसके बाद भगवान महावीर के चित्र का अनावरण मुख्य वक्ता अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, अनुज जैन (तुलसी बिहार) तथा संजीव कांत जैन संजू ने किया। दीप प्रज्वलन कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट, प्रदीप जैन पीपी, विजय जैन एडवोकेट, संदीप जैन पिंकी, मनीष जैन किड्स और मुकेश जैन रेमजा द्वारा किया गया। महामंत्री कुलदीप जैन ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष दशलक्षण पर्व 28 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा और 7 सितंबर को रत्नत्रय पर्व मनाया जाएगा। वहीं क्षमावाणी पर्व 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि नगर के सभी जैन मंदिरों में साफ-सफाई, लाइटिंग, जल निकासी, सुरक्षा, रंगोली सजावट और बिजली व्यवस्था हेतु नगर निगम, जलकल विभाग, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों को ज्ञापन भेजा जाएगा।

Read More »

व्यापार मंडल की संगोष्ठी में व्यापारियों ने अधिकारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। हनुमानगंज बाजार समिति के तत्वावधान में एक विशाल व्यापारी संगोष्ठी एवं व्यापारी सम्मान समारोह स्व. बालकृष्ण गुप्ता की कोठी, हनुमानगंज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करते हुए मंच के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से अपराध में स्वाभाविक रूप से कमी आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारी अपने मन की बात खुलकर कह सकते हैं और प्रशासन का कर्तव्य है कि वह समस्याओं का समाधान करे।

Read More »

युवाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत: नीरज पटेल

फिरोजाबाद। विभव नगर स्थित प्ले विथ मैथ कोचिंग सेंटर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष से सफलता तक विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है ताकि वे अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानकर उनका सही उपयोग कर सकें। यदि ऐसा हो, तो युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन सकते हैं। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने कहा कि अपरिपक्वता और अनुभव की कमी के कारण अधिकांश युवा विभिन्न प्रकार की विकृतियों के शिकार हो जाते हैं।

Read More »

एक घंटा

न जाने वो कैसी औरतें होती हैं जो अपना ध्यान नहीं रखतीं। ना अपने चेहरे का और ना ही अपने शरीर का। ढीली स्किन और बेडौल शरीर ऐसा लगता है जैसे कि बस शादी करने के लिए ही उनको सुंदर दिखना था। शादी हो जाने के बाद जैसे उनका मकसद पूरा हो गया और फिर अपनी ओर ध्यान मत दो। फिर भी कपड़े फैशनेबल चाहिए रहते हैं ताकि अच्छी दिख सकें। फिर भले ही वो कपड़े उन पर अच्छे लगे या ना लगे। रिया अपनी टेबल पर बैठी हुई यह बात अपनी कलीग से कह रही थी जिसे कुछ ही दिन हुए थे स्कूल में अध्यापिका की नौकरी करते हुए। पास में ही बैठी  सलोनी मुस्कुराने लगी उसने पूछा, “तुम्हारी शादी हो गई है क्या?”
रिया:- “नहीं, अभी नहीं हुई!”
सलोनी:- “अच्छा! तभी ऐसा बोल रही हो। जब शादी हो जाएगी और तब उसके बाद के अनुभव शेयर करना मेरे साथ और फिर जो बात तुमने अभी कही है वो फिर से कहना।”

Read More »

रेशु गौड़ का एम्स ऋषिकेश में कैंसर शोध परियोजना हेतु चयन, विद्यालय में हुआ सम्मान

हाथरस। एमएलडीवी इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा रेशु गौड़ का चयन प्रतिष्ठित संस्थान एम्स ऋषिकेश में कैंसर शोध परियोजना के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया। रेशु ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई एमएलडीवी इंटर कॉलेज से की थी और 2016 में विद्यालय से उत्तीर्ण हुई थीं। वर्तमान में वे पुणे स्थित एक विज्ञान संस्थान में कैंसर पर शोध कर रही हैं। उनके उत्कृष्ट शोध कार्य को देखते हुए अब उन्हें एम्स ऋषिकेश में चयनित किया गया है। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या डॉ. सरिता गोयल, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष गौतम सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने माला पहनाकर रेशु का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ने रेशु की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी विद्यालय की गरिमा को बढ़ाते हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

Read More »

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्रों को वितरित किए गए स्मार्टफोन/टैबलेट

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 15 जुलाई को अंतिम वर्ष (पास आउट) के विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। मुख्य रूप से डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, डीएसडब्ल्यू प्रो. नरेंद्र कुमार और प्रॉक्टर प्रो. एम.पी. सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति ही किसी संस्थान की वास्तविक प्रगति होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधन न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और दक्षता का भी विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना समय की आवश्यकता है।

Read More »

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेसजनों पर हुए मुकदमों के विरोध में कांग्रेसजनों ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

मथुरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में कांग्रेसजनों ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर किया गया। ज्ञापन के माध्यम से मुकेश धनगर ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी में “पोल खोल पदयात्रा” निकाली जा रही थी, जिसका उद्देश्य जलभराव, ध्वस्त सीवर व्यवस्था, पीड़ित दुकानदारों की समस्याएं, रोपवे परियोजना में अनियमितता, जाम से परेशान जनता और कांवड़ यात्रियों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सिगरा थाने में अजय राय सहित 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए, जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और दमनकारी नीति का परिचायक हैं। कांग्रेस ने मांग की कि इन मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

Read More »