Thursday, June 18, 2026
Breaking News

भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा और मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बिंदकी, फतेहपुर। आगामी भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा तथा मोहर्रम के त्योहार को लेकर मंगलवार शाम को नगर के कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने की, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने बताया कि 27 जून, शुक्रवार को बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली स्थित ठाकुरद्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही मोहर्रम का पर्व भी निकट है। उन्होंने कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। कोई भी व्यक्ति गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हो। यदि किसी को कोई समस्या प्रतीत होती है तो वह तत्काल पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। नायब तहसीलदार रचना यादव ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा के जिन रास्तों से गुजरने की योजना है, उनका पूर्व निरीक्षण किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Read More »

सहकारी अधिनियम में आरक्षण लागू किया जाये: रवि सिंह चौधरी

रायबरेली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, गन्ना सहकारी समिति लिमिटेड तथा क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड रायबरेली के अध्यक्ष रवि सिंह चौधरी ने सहकारी अधिनियम में आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, प्रधानमंत्री, सहकारिता मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश को मांग पत्र भेजा है। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि संविधान के अनुसार पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है, लेकिन सहकारी अधिनियम की धारा 29(5) एवं निर्वाचन नियमावली के नियम-28 के अंतर्गत केवल कुछ ही पदों पर आरक्षण का प्रावधान है।

Read More »

आरेडिका में साइकिल दौड़ का आयोजन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली के खेल-कूद संघ द्वारा 24 मई को साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ आरेडिका की विशेष खेल-कूद अधिकारी, पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी सुधा सिंह तथा खेलकूद संघ के संयुक्त सचिव अमरजीत कुमार ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल दौड़ में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Read More »

तहसील लालगंज, कोटिया एहतमाली और डलमऊ में 26 जून को होगा मॉकड्रिल का आयोजन

रायबरेली। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 जून को तहसील लालगंज के कोटिया एहतमाली और डलमऊ के गंगा घाट (बीआईपी घाट) पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन के तहत बचाव कार्यों की तैयारी और समन्वय को परखने के लिए की जा रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने एनआईसी रायबरेली में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज के माध्यम से बैठक कर मॉकड्रिल की रणनीति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Read More »

कुएं में गिरा मोबाइल निकालने के चक्कर में घुसे तीन युवकों की मौत

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने के चक्कर में तीन युवक कुएं के अंदर उतर गए। जहां गैस रिसाव होने के चलते तीनों की मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला पौपी निवासी धु्रव, अजय, चंद्रवीर तीनों दोस्त कुएं के किनारे खड़े थे। बताया जाता है कि तभी अजय का मोबाइल कुएं में गिर गया। जिसे निकालने के लिए तीनों 40 फीट गहरे सूखे कुएं में उतर गए। जहां अंदर घुसने के बाद वह बाहर नहीं निकल सके। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ देर उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन उसके बाद आवाज नहीं आई। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, एडीएम विशु राजा, एसडीएम गजेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। आक्सीजन लगाकर कुएं में पुलिसकर्मियों को अंदर उतारा गया।

Read More »

मंडलायुक्त आगरा ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत फिरोजाबाद में विकास कार्यों का लिया जायजा

फिरोजाबाद। मंडलायुक्त आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत गांधी पार्क स्थित पालीवाल हॉल से हुई, जहां उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति देखी और कार्यदायी संस्था को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। सुहागनगरी के ककरऊ कोटी क्षेत्र में निर्माणाधीन नगर निगम के जोनल ऑफिस का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और मैनपावर बढ़ाकर कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने भारत सरकार द्वारा 97 लाख की लागत से निर्मित ग्रीन क्रीमीटोरियम का निरीक्षण किया।

Read More »

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विकास भवन में भरी हुंकार

फिरोजाबाद। मंगलवार को कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर विकास भवन प्रांगण में भूख हड़ताल कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण की समाप्ति शामिल रही। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री और विभागाध्यक्षों द्वारा मांगों पर सहमति जताई गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसी कारण प्रांतीय आह्वान पर आज एक दिवसीय सत्याग्रह और भूख हड़ताल की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Read More »

शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जनपद कानपुर नगर की जिला कार्यकारिणी ने आज नव नियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का बुके भेंट कर स्वागत किया और जनपद के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। डॉ. संतोष राय ने संघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संवाद और सहयोग की भावना से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Read More »

संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं डायरिया रोको अभियान हेतु अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन

मथुरा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान जुलाई 2025 (1 से 31 जुलाई) एवं डायरिया रोको अभियान 2025 के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय पुरुष/महिला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक, डीएमसी यूनिसेफ, एसएमओ, डब्ल्यूएचओ, जिला उद्यान अधिकारी, नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारी एवं मलेरिया निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Read More »

शुभ कार्य वृद्धाश्रम में मनाकर युवा पीढ़ी को सेवा-समर्पण की राह पर ले चलें : मनोज भदौरिया

कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने अपने जन्मदिवस को समाजसेवा के रूप में मनाते हुए एक मिसाल पेश की। उन्होंने यशोदा नगर स्थित साईं सेवा घर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया और उन्हें खाद्य सामग्री, उपहार तथा भोजन आदि वितरित किए। इस अवसर पर मनोज भदौरिया ने कहा कि वह चाहें तो अपना जन्मदिन मित्रों संग पार्टी कर भी मना सकते थे, लेकिन उन्होंने यह दिन उन बुजुर्गों के साथ बिताना बेहतर समझा, जो आज वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के जन्मदिन और अन्य शुभ कार्यों को भी वृद्धाश्रम, अनाथालय जैसी जगहों पर मनाएं, जिससे युवा पीढ़ी सेवा और समर्पण की राह पर आगे बढ़ सके।

Read More »